BHOPAL : मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी अब नजदीक, वरिष्ठ नेताओं के साथ आज रात बैठक : रीवा से राजेंद्र का नाम कन्फर्म

 
BHOPAL : मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी अब नजदीक, वरिष्ठ नेताओं के साथ आज रात बैठक : रीवा से राजेंद्र का नाम कन्फर्म

भोपाल. मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी अब नजदीक आ गई है। अगर अब और कोई अड़ंगा या बाधा ना आए तो अगले एक-दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय है। मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने का कार्यक्रम भी तय हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम  दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी रात में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने वाले नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रादेशिक भाजपा नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद 25 नाम फाइनल किए हैं। अंतिम मुहर दिल्ली से लगने के बाद ही नामों को ओपन किया जाएगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप से आए प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह और रणवीर जाटव का मंत्रिमंडल विस्तार में आना तय माना जा रहा है ज्योतिरादित्य कैंप से पहले से ही तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत मंत्री हैं। रणवीर जाटव के आने से यह माना जा रहा है कि ग्वालियर चंबल अंचल के जाट वोटो का फायदा मिलेगा। बताया जाता है कि गोपीलाल जाटव इसलिए नाराज है क्योंकि रणबीर को मंत्री बनाया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री और भाजपा पार्टी संगठन ने विचार में लेने के लिए बीजेपी के जो नाम फाइनल किये है उनमें भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, विजय शाह, अजय विश्नोई, जगदीश देवड़ा, गिरीश गौतम, केदार शुक्ला, प्रदीप लारिया, यशपाल सिंह सिसोदिया, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामेश्वर शर्मा, मोहन यादव, पारस जैन, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर ,रामखेलावन पटेल, लल्लूराम वैश्य, हरिशंकर खटीक, नीना वर्मा, सुरेंद्र पटेल, प्रेम सिंह पटेल के नाम शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन इन नामों के बारे में अंतिम फैसला दिल्ली हाईकमान लेगा।

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com


Related Topics

Latest News