BJP नेताओं की शिकायत के बाद CM शिवराज के एडिटेड VIDEO ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह के ऊपर दर्ज हुई FIR

 
BJP नेताओं की शिकायत के बाद CM शिवराज के एडिटेड VIDEO ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह के ऊपर दर्ज हुई FIR

भोपाल। भाजपा नेताओं की शिकायत पर रविवार रात क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर 01ः50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहे हैं कि दारू इतनी फैला दो कि पीयें और पड़े रहें। शिकायत में जिक्र किया गया है कि यह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट पर डाला गया था। 2 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर 9 सेकेंड का वीडियो तैयार किया गया है। जिसे दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर पर डाला है।

ये भी पढ़े : CM शिवराज का ऑडियो वायरल ,दारू इतनी फैला दो,के पिए और पड़े रहें : कॉंग्रेसियो ने साधा निशाना 

एएसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झारिया ने बताया कि रविवार रात को पूर्व मंत्री व विधायक विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता,विधायक कृष्णा गौर,रामेश्वर शर्मा आदि ने लिखित शिकायत की। साक्ष्य के तौर पर वीडियो की कॉपी पेन ड्राइव में पेश की। शिकायत में बताया गया कि कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति में गांव-गांव में शराब दुकान खोलने की रूपरेखा बनाई जा रही थी। इस पर 12 जनवरी को किसी पत्रकार ने शिवराजसिंह चौहान से प्रतिक्रिया ली थी। उसमें शिवराजसिंह ने साक्षात्कार के दौरान तत्कालीन सरकार की आबकारी नीति के विरोध में समाज हित पर अपनी टिप्पणी की थी। साक्षात्कार का यह 2 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो उसी दिन शिवराजसिंह के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट पर डाला गया था।

ये भी पढ़े : 25 JUNE से रेवांचल एक्सप्रेस एवं ओवर नाइट समेत चल सख्ती है ये ट्रेनें : यात्रियों को मिलेगी भारी राहत

उसी वीडियो में कांटछांट कर 9 सेकेंड का वीडियो तैयार किया गया है। उसे रविवार दोपहर 01ः50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर डाला है। एएसपी झारिया ने बताया कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। उधर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुराने वीडियो में कांटछांट कर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। इसी मामले में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल ने अविनाश कड़वे नाम के व्यक्ति व अन्य के खिलाफ धारा-500,501,505(1)बी,67 आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने दिग्विजिय सिंह का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें

रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com


Related Topics

Latest News