जानिए ऐसा क्या हुआ की अचानक ससुराल की जगह दूल्हा पहुँचा अस्पताल : जरूर पढ़े ये खबर : HIGHLIGTS

 
जानिए ऐसा क्या हुआ की अचानक ससुराल की जगह दूल्हा पहुँचा अस्पताल : जरूर पढ़े ये खबर : HIGHLIGTS

नई दिल्ली. देश में तेजी से कोरोना संक्रमण  फैल रहा है। इस संक्रमण के बीच बिहार में तब हड़कंप मच गया जब शादी के स्टेज में सज धज कर बैठा दूल्हा कोरोना पॉजिटिव  निकल गया। इसके बाद उसे आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इधर, घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हा का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। परिजन ने बताया कि उसके बेटे करीब डेढ़ महीने पहले ही हरियाणा से लौटा था। फिलहाल लड़के को पटना के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हल्दी लगवा रहे दूल्हा
खास बात यह है कि बीते शुक्रवार को इस युवक की शादी थी। वह बारात लेकर भोजपुर जिला के एक गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लेकर गांव में पहुंची तथा अपने शरीर पर हल्दी लगवा रहे दूल्हा को विशेष एंबुलेंस से लाकर डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को दूल्हे को घर से लाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान शादी का कार्यक्रम फीका पड़ गया। यह खबर लड़की वालों को हुई तो वह भी सुनकर हैरान रह गए।


14 दिन किया गया क्वॉरेंटाइन
एक हिंदी वेबसाइड में छपी खबर के मुताबिक युवक मुंबई में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई और युवक पूरी तरह से बेरोजगार हो गया। बड़ी कोशिशों के बावजूद वह ट्रक के जरिये अपने गांव लौटा तथा नोखा के हाई स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन रहा। इस बीच परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी।युवक घर लौटने लगा तो उसका टेस्ट किया गया। तीन दिन के बाद आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया।


26 जून को जानी थी बारात
जानकारी के मुताबिक 26 जून की शाम में रोहतास के राजपुर से भोजपुर जिला के एक गांव में बारात जानी थी और इसकी तैयारी चल ही रही थी। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर दूल्हे को ससुराल की जगह अस्पताल पहुंचा दी और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होना पड़ेगा।



Related Topics

Latest News