BHOPAL : कल होगा शपथ ग्रहण ,BJP विधायकों का लगा मेला, किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा मायूस ?

 
BHOPAL : कल होगा शपथ ग्रहण ,BJP विधायकों का लगा मेला, किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा मायूस ?

भोपाल।  आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की, भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को पूरा कर राज्यपाल नये कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को दिलाएंगी शपथ.  विनय सहस्त्रबुद्धे दिल्ली से मंत्रिमंडल विस्तार करने वाली मंत्रियों की सूची लेकर कुछ देर पहले भोपाल पहुंचे, राजधानी में भाजपा विधायकों का लगा मेला किसकी चमकेगी किस्मत,कौन होगा मायूस.  मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सूची तैयार कर ली गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रिमंडल की लिस्ट सौंप दी है। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची सौंप दी गई है। 


विनय सहस्त्रबुद्धे सूची लेकर आज दोपहर दिल्ली से भोपाल आएंगे। गुरुवार 2 जुलाई को हो सकता है मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार।

बीजेपी आलाकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगा दी है। 


शिवराज मंत्रिमंडल के कल होने जा रहे शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह को लेकर सियासत चरम पर है, सोशल मीडिया पर ऐसी कई लिस्ट वायरल हो रही है जिनमें दावा किया जा रहा है कि इन नामों की सहमति बीजेपी आलाकमान से मिली हुई है, हालांकि ऐसी किसी लिस्ट की पुष्टि रीवा न्यूज़ मीडिया नहीं करता लेकिन 26 मंत्रियों की एक सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस लिस्ट में कई दिग्गज चेहरों के नाम भी गायब हैं. 


वायरल लिस्ट के मुताबिक इन नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है

केबिनेट मंत्री
1 गोपाल भार्गव
2 विजय शाह
3 बिसाहू लाल सिंह
4 गौरीशंकर बिसेन
5 यशोधरा राजे सिंधिया
6 प्रभुराम चौधरी
7 ऐंदल सिंह कसाना
8 भूपेन्द्र सिंह
9 अरविंद भदौरिया
10 संजय पाठक
11 केदार शुक्ला
12 प्रदुम्न सिंह तोमर
13 महेंद्र सिसोदिया
14 इमरती देवी
15 विश्वास सारंग

राज्य मंत्री
1 रमेश मेंदोला
2 उषा ठाकुर
3 राज्यवर्धन सिंह
4 हरदीप डंग
5 मोहन यादव
6 चेतन्य कश्यप
7 विष्णु खत्री
8 प्रेम सिंहपटेल
9 गिरीश गौतम
10 नागेंद सिंह गुड़
11 अनिल जैन

बहरहाल अब मंत्री पद किसे मिलेगा यह तो कल ही पता चल पाएगा लेकिन विंध्य से बड़े चेहरों का नाम गायब है. 




REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें

रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News