BHOPAL : कांग्रेस को एक और झटका नेपानगर MLA सुमित्रा देवी कासडेकर ने दिया इस्तीफा

 
BHOPAL : कांग्रेस को एक और झटका नेपानगर MLA सुमित्रा देवी कासडेकर ने दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार प्रद्युम्न सिंह लोधी के बाद अब विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


सुमित्रा देवी नेपानगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनकर आए थे। उन्होंने बीजेपी के सीनियर लीडर को हराया था। मुखर और दमदार प्रवक्ता के रूप में पार्टी में उनकी छवि थी। लेकिन आज इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।


बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही प्रद्युम्न सिंह लोधी ने इस्तीफा दिया था। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला मध्यप्रदेश में चल रहा है।

Related Topics

Latest News