CRIME : एकतरफा प्यार में ब्यूटी पार्लर तैयार होने गयी दुल्हन की हुई हत्या : आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे : ये है मामला

 
CRIME : एकतरफा प्यार में ब्यूटी पार्लर तैयार होने गयी दुल्हन की हुई हत्या : आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे : ये है मामला

रतलाम/जावरा. रतलाम जिले के जावरा में रविवार सुबह ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम की बात सामने आई है।


शाजापुर की सोनू पिता कमल सिंह यादव की शादी नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ तय हुई थी। शादी जावरा के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में थी। रविवार को दुल्हन तैयार होने के लिए बहन के साथ जावरा शहर के मध्य इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने दुल्हन को बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। उसके साथी पवन को पुलिस ने रतलाम से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि देर रात मुख्य आरोपी रामा को निंबाहेडा सेे दबोचा।


सोनू की शादी से नाराज था रामा
जानकारी अनुसार आरोपी के घर के पास ही सोनू की रिश्तेदारी थी। तीन साल पहले वह एक मांगलिक कार्यक्रम में यहां आई थी। इसी दौरान रामा की उससे पहचान हुई। रामा ने दोस्ती को प्यार मान लिया और उससे एकतरफा प्रेम करने लगा। बताया जा रहा है कि सोनू की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। 34 साल की सोनू की दूसरी शादी की बात 27 साल के रामा को पता चली तो वह आगबबूला हो गया और उसने अपने साथी के साथ वारदात की प्लालिंग की। हालांकि, यह सिर्फ प्रारंभिक अनुमान है। मामले का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।


Related Topics

Latest News