INDORE, अशोकनगर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रायसेन में आज टोटल लॉकडाउन : उल्लंघन करने पर होगा सख्त एक्शन

 
INDORE, अशोकनगर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रायसेन में आज टोटल लॉकडाउन : उल्लंघन करने पर होगा सख्त एक्शन

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के कई जिलों में आज टोटल लॉकडाउन है। बता दें कि राजधानी भोपाल में सरकार ने 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन लगाया है। वहीं, संक्रमित जिलों में दो दिनों का टोटल लॉकडाउन लगाने का निर्देश सरकार ने कलेक्टरों को दिया था।


आज इन शहरों में रहेगा टोटल लॉकडाउन
आज जिन शहरों में टोटल लॉकडाउन हैं उनमें अशोकनगर, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रायसेन शामिल हैं। राजधानी भोपाल में पहले ही 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है।


INDORE, अशोकनगर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रायसेन में आज टोटल लॉकडाउन : उल्लंघन करने पर होगा सख्त एक्शन


इंदौर में टोटल लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंदौर में आज भी पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजार, कार्यालय, अनाज, फल, सब्जी, मंडी, किराना आदि सभी दुकानें 24घंटे के लिए बंद रहेंगी। सभी शहरवासी घरों में ही रहेंगे। दवा दुकान, अस्पताल, दवा वनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां आदि प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। लॉकडाउन के तहत जारी प्रतिबंधों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


जबलपुर में टोटल लॉकडाउन
जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने शुक्रवार की शाम 7 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। चौराहों पर पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे थे। बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस के मैदानी अमले ने कार्रवाई की।


अशोकनगर में दो दिनों का लॉकडाउन
अशोकनगर जिले में दो दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इससे रविवार के साथ शनिवार को भी जिले में सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। प्रशासन ने अनाउंसमेंट के माध्यम से शहर को इसकी सूचना दी। साथ ही उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।


इन सेवाओं को छूट
सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिलों में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें और संस्थाएं पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल स्टोर के साथ आवश्यक सेवाओं को ही सम्पूर्ण लॉकडाउन से छूट रहेगी।


Related Topics

Latest News