MP के इस बीजेपी सांसद के सुरक्षाकर्मी का फांसी पर लटकता मिला शव : पिता ने लगाया हत्या का आरोप : जांच जारी

 
MP के इस बीजेपी सांसद के सुरक्षाकर्मी का फांसी पर लटकता मिला शव : पिता ने लगाया हत्या का आरोप : जांच जारी

रीवा। मध्यप्रदेश में हर दिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच चौंकाने वाली खबर आई है। यहां के भाजपा सांसद जर्नादन मिश्रा के बॉडीगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। वहीं मृतक के पिता ने इसके पीछे हत्या की आशंका जताई है।

कलेक्टर ने सभी SDM को दिए निर्देश, REWA के प्रमुख मार्गो पर लगाए चेकपोस्ट, बाहर से प्रवेश करने वालों की होगी जांच

पुलिस के मुताबिक रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है। भाजपा के रीवा से सांसद जर्नादन मिश्रा के 32 वर्षीय गार्ड अनिल प्रताप सिंह का शव फांसी पर लटकता मिला है। जवान रात में पड़ोसी के घर खाना खाने गया था। इसके बाद सवेरे पड़ोसी के घर के छज्जे पर जवान का शव लटकता हुआ मिला है।

MP के इस बीजेपी सांसद के सुरक्षाकर्मी का फांसी पर लटकता मिला शव : पिता ने लगाया हत्या का आरोप : जांच जारी


गनमैन का नाम अनिल प्रताप सिंह है, वो 9वीं बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या या हत्या के कारणों की बारिकी से पड़ताल करने के लिए पुलिस जुट गई है। वो आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

हत्या की आशंका
घटना की खबर मिलते ही मृतक अनिल प्रताप सिंह के पिता ने अपने बेटी की हत्या का संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। गौरतलब है कि रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के गन मैन का इस प्रकार से शव मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। अचानक सांसद के गनमैन की मृत्यु के बाद कई सवाल उलझ रहे हैं, जिसे सुलझाने तक सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कलेक्टर ने सभी SDM को दिए निर्देश, REWA के प्रमुख मार्गो पर लगाए चेकपोस्ट, बाहर से प्रवेश करने वालों की होगी जांच 

पिता ने लगाए यह आरोप

-अंगरक्षक के पिता सत्यवान सिंह ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पुत्र ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है।

-बीती रात रिश्ते के भाई रजनीश सिंह एवं उनकी पत्नी अर्चना सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।
-अर्चना ने अनिल को निमंत्रण पर अपने घर बुलाया था।

-गांव वाले लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि अनिल प्रताप सिंह एवं अर्चना सिंह के बीच अवैध संबंध है।
-ग्रामीण कहते थे कि तुम्हारा लड़का नहीं सुधरा तो उसकी हत्या भी हो सकती है।

विवादित बयानों से चर्चित हैं सांसद

गौरतलब है कि रीवा के भाजपा सांसद अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में भी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि जब महिलाएं और युवतियां नशा करती हैं तो फिर शराब बिक्री करने में हर्ज ही क्या है। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांग्रेस ने सांसद को जमकर घेरा था। साथ ही आक्रोश भी जताया था।


Related Topics

Latest News