बड़ी कार्यवाही : MP के रीवा जिले में करोड़ों रुपए के घोटाले में जिला पंचायत CEO ने 16 सचिवों को किया निलंबित : इन प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

 
बड़ी कार्यवाही : MP के रीवा जिले में करोड़ों रुपए के घोटाले में जिला पंचायत CEO ने 16 सचिवों को किया निलंबित : इन प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा. पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाएं भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई हैं। करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में जिला पंचायत सीइओ स्वप्लिन वानखड़े ने एक साथ 16 सचिवों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि चार रोजगार सहायकों के साथ आठ गांव के प्रधानों को पद से हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।


वित्तीय अनिमितता में ये हुए निलंबित
हनुमना पंचायत के हटवा निर्भयनाथ के सचिव सर्फराउद्दीन अंसारी, खुरिहा के सचिव रजय प्रताप ङ्क्षसह, हाटा के सचिव रंगीले कोल। मऊगंज के लौरकला (वर्तमान सरईसेंगर) सचिव राजेन्द्र गौतम, पनिगवां के शैलेन्द्र पांडेय। इसी तरह जवा क्षेत्र के बाबा की बरौली गांव के सचिव रामविकल वर्मा। नईगढ़ी जनपद पंचायत के जिलहटी गांव के सचिव सत्येन्द्र वर्मा।


रीवा जनपद के छिरेहटा खैरा पंचायत के सचिव हरिकृष्णनारायण पांडेय। गंगेव जनपद के कैथा गांव के सचिव अच्छेलाल पटेल, गोदरी-10 (मढ़ीकला) के सचिव राजेन्द्र सिंह। त्योंथर जनपद क्षेत्र के टंगहा पंचायत के सचिव अरविंद सिंह, ढाकला (झोटिया) के सचिव रामजी सिंह, चौखड़ा (गंगतीराकला) पवन कुमार ङ्क्षसह, बरुआ (महुली) अशोक तिवारी, घटेहा कूड़ी के सचिव श्रीनाथ दिवांकर। रायपुर कर्चुलियान जनपद में बघमड़ा पंचायत में उग्रसेन पटेल को निलंबित कर दिया है।


इन प्रधानों को कारण बताओ नोटिस
त्योंथर के टंगहा गांव के प्रधान विटोल, चौखडा की प्रधान गायत्री देवी। रायपुर कर्चुलियान बघमड़ा की प्रधान आशा पटेल। मऊगंज के लौरकला के प्रधान गेंदउा प्रजापति। सिरमौर जनपद के मोहरा-481 के प्रधान राजेन्द्र कुमार साहू। रीवा जनपद के छिरेहटा के प्रधान संतोष सिंह। गंगेव जनपद के गोदरी-10 के प्रधान दुर्गा ङ्क्षसह समेत कैथा गांव के प्रधान संतकुमार पटेल को पद से हटाए जाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


इन रोजगार सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की नोटिस
जिले के सिरमौर जनपद के मोहरवा-481 के रोजगार सेवक अशोक कुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित किया है। इसी तरह माड़ो गांव के अरविंद ङ्क्षसह। हनुनमा के हाटा गांव के रोजगार सहायक सभानारायण यादव। हटवा निर्भयनाथ गांव की रोजगार सेवक प्रियंका मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की नोटिस दी है।


Related Topics

Latest News