BHOPAL : कांग्रेस के 76 हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल, कांग्रेस ने BJP के दावे को बताया झूठा : पढ़िए

 
BHOPAL : कांग्रेस के 76 हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल, कांग्रेस ने BJP के दावे को बताया झूठा : पढ़िए

भोपाल. मध्यप्रदेश की 27 सीटें खाली हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन सीटों पर उपचुनाव हो सकता है। मध्यप्रदेश की सरकार स्थाई रहेगी या फिर नहीं इसका फैसला उपचुनाव पर टिका हुआ है। उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस लगातार रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस जहां वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने की कोशिश में है वहीं, भाजपा सीधे जनता के पास पहुंच रही है। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस के करीब 76 हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा ने दिखाई एकजुटता
वहीं, आने वाले उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने ग्वालियर-चंबल में महासदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा ने महासदस्यता अभियान के दौरान एकजुटता का भी संदेश दिया।

76 हजार कार्यकर्ता शामिल
भाजपा ने दावा किया है कि तीन दिन के महासदस्यता अभियान कांग्रेस के करीब 76 हजार समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- ग्वालियर-चंबल संभाग के चारों लोकसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 76361 कार्यकर्ताओं का मैं भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। हम सभी एकाकार होकर मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे, यह मेरा अटल विश्वास है।

किस लोकसभा से कितने कार्यकर्ता शामिल हुए
वीडी शर्मा के अनुसार, ग्वालियर लोकसभा से 18334, मुरैना लोकसभा सीट से 24989, गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से 19563 और भिंड लोकसभा सीट से 13475 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

कांग्रेस ने आंकड़ों को बताया फर्जी
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के दावे को फर्जी बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता केक मिश्रा ने कहा- ऐतिहासिक झूठ.ग्वालियर-चम्बल में भाजपा के फर्जी सदस्यता अभियान में दो दिन में 35 हज़ार सिंधिया समर्थक भाजपाई बने। महाराज,फिर गुना में निपट क्यों गए? क्या यहां भाजपा थी ही नहीं? यदि थी, तो क्या पहले से ही सिंधिया-भाजपा का गठजोड़ है?


Related Topics

Latest News