MP NEWS : सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने का अधिकार खत्म : केंद्रीय गाइडलाइन का करें पालन

 
MP NEWS : सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने का अधिकार खत्म : केंद्रीय गाइडलाइन का करें पालन
मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने के अधिकार को रद्द कर दिया है। पहले यह बात सामने आ रही थी कि सरकार ने रविवार का लॉकडाउन जारी रखा है, लेकिन अब रविवार के दिन लॉकडाउन नहीं रहेगा। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने निर्देश दिए कि केंद्रीय गाइडलाइन का ही पालन किया जाए।
MP NEWS : सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने का अधिकार खत्म : केंद्रीय गाइडलाइन का करें पालन
इसके पहले अनलॉक 3 के बाद मध्य प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान सभी दुकानें, बाजारों को बंद रखा जाता था। इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर, बैंक एटीएम, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और दूध की दुकानों को ही खोले रखने की अनुमति रहती थी। वहीं सड़कों पर वाहनों के आने-जाने पर भी रोक रहती थी। केवल हेल्थ इमरजेंसी वाहन, अति आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारी, मीडिया कर्मचारी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ही छूट रहती थी।
रविवार को लॉकडाउन लगाने का कारण यह बताया जा रहा था कि छुट्टी के दिन लोग घूमने निकल जाया करते थे। इसके साथ ही वे नियमों का पालन न करते अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने भी जाने लगे थे। इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा और बढ़ने लगा था।


Related Topics

Latest News