MP LIVE : मध्यप्रदेश मे 28 सीटों पर इस दिन होने जा रहा मतदान : जानिए कब आएगा रिजल्ट

 
MP LIVE :  मध्यप्रदेश मे 28 सीटों पर इस दिन होने जा रहा मतदान : जानिए कब आएगा रिजल्ट


भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली में मंगलवार को बुलाई गई बैठक में यह फैसला ले लिया गया। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को मतदान का दिन तय किया है। जबकि 10 नवंबर को रिजल्ट भी घोषित हो जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही अब मध्यप्रदेश में उपचुनाव वाले क्षेत्रों के लिए आचार संहिता लग गई है।


इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। लेकिन, मध्यप्रदेश की चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार के लिए टाल दिया गया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि बिहार चुनाव के साथ या 29 नवंबर से पहले मध्यप्रदेश के भी चुनाव करा लिए जाएंगे।


मध्यप्रदेश मे 28 सीटों पर होगा चुनाव

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा उपचुनाव माना जा रहा है।यह उपचुनाव पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को गिराने के बाद हो रहे हैं। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत करने के बाद उनके साथ 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही तीन विधायकों के निधन और तीन विधायक बाद में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। तभी से मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे थे।

Related Topics

Latest News