MP : प्ले बॉय समीर खान का हुआ खुलासा, लड़कियों को जाल में फसा कर करता था ये काम ....

 

MP : प्ले बॉय समीर खान का हुआ खुलासा, लड़कियों को जाल में फसा कर करता था ये काम ....

सतना। शहर की लड़कियों-महिलाओ से संपर्क बढ़ाना,उनसे रिश्ते बनाना और फिर उन्हें झांसे में लेकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हुए उन्हें ब्लैक मेल करना उसका पेशा बन गया था। इस धंधे को अंजाम देने के लिए उसने जिम को जरिया बनाया और वहां आने वाली लड़कियों महिलाओं को शिकार बना कर उनका आर्थिक – शारीरिक शोषण किया। लेकिन अपराध की उम्र ज्यादा नही होती लिहाजा पाप का घड़ा उसका भी भरा और वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। गले मे कांग्रेसी दुपट्टा डाले सफेदपोश बनकर शहर में घूमता रहा अय्याश सिकंदर पहली बार जेल के अंदर पहुंच गया। पुलिस ने उसे 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। लव जिहाद से भी जोड़े जा रहे इस सनसनीखेज मामले में अभी कई और रहस्य उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सिकंदर के साथ कोई रैकेट भी जुड़ा हो सकता है।

BREAKING REWA : ढेकहा मोहल्ले में लड़कियों से अश्लील फिल्म बनवाकर समीर खान विदेशी वेबसाइट पर करता था अपलोड  : ऐसे हुआ खुलासा

प्ले बॉय के रूप चर्चित रहा है सफेदपोश आरोपी

शहर में प्ले बॉय के रूप में पहचाने जाने वाले सिकंदर उर्फ समीर खान उर्फ अतीक मंसूरी निवासी कंपनी बाग को सतना की कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद का भाई और पुत्र सिकंदर उर्फ समीर खुद भी कांग्रेस का नेता है। शहर के उसके चर्चित साइबर कैफे हैं , वह ब्याज पर पैसे भी चलाता है। इसके अलावा शहर के एक जिम में उसकी साइलेंट पार्टनरशिप भी है। इन धंधों के जरिये उसने खुद को सफेद पोश बना कर खाल तो ओढ़ रखी थी लेकिन इन सब के साथ उसका नाम तमाम अवैध धंधों में भी जुड़ता रहा है। नकली नोटों का मामला हो या वन्य प्राणियों की तस्करी के नेटवर्क की बात हो ,सिकंदर का नाम सुर्खियों में आता रहा है।

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कृत्य कर किया ब्लैकमेल

शहर भर में अपनी प्ले बॉय की इमेज के कारण बदनाम सिकंदर उर्फ समीर खान उर्फ अतीक मंसूरी की गिरफ्तारी कोलगवां थाना पुलिस ने शहर के सिंधी कैम्प निवासी एक हिन्दू परिवार की 16 वर्षीया नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कृत्य कर उसे ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में की है। सिंधी कैम्प में रहने वाली इस लड़की ने शुक्रवार की रात कोलगवां थाना पहुंच कर समीर खान उर्फ सिकंदर खान उर्फ अतीक मंसूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

जिम में मिला ,दोस्ती कर वीडियो बनाया और …

कोलगवां थाना में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात समीर के साथ चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित स्काई जिम में हुई थी। हाय – हेलो से संपर्क शुरू होने के बाद समीर ने लड़की को एक दिन बात करने के लिए रोका और खुद को समीर सिंह उम्र 20 वर्ष बताते हुए उसे गाड़ी में बैठने को कहा। संपर्क दोस्ती में बदला तो समीर उस लड़की को झांसे में लेकर अपने फार्म हाउस पहुंच गया जहां उसने उसके साथ दुष्कृत्य किया और फिर इसी के बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले दो साल से समीर लड़की को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

नशीली मैगी ख़िला कर अंजाम देता था अपने नापाक इरादे ,आलीशान फार्म हाउस में अय्याशी का अड्डा

लड़की ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में उसने मैगी बनाई और उसमे नशीली दवा मिला कर उसे ख़िला दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि नशीली मैगी ख़िला कर समीर ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। उसने अपनी इस हरकत का वीडियो बनाया और फिर उसके फुटेज के जरिये ब्लैकमेल करने लगा। समीर ने लडक़ी को शादी का झांसा भी दिया था लेकिन जब लड़की को ये पता चला कि समीर का असली नाम समीर सिंह नही बल्कि समीर खान उर्फ सिकंदर उर्फ अतीक मंसूरी है तो उसने ऐतराज जताया ,दोनो के बीच विवाद हुआ। लेकिन समीर के पास वीडियो फुटेज होने के कारण लड़की ब्लैकमेल होने के लिए मजबूर होती रही। इस बीच सिकन्दर ने लड़की के साथ कई बार मारपीट भी की।

बर्दाश्त से बाहर हो गई बात तो विहिप, बजरंगदल आये साथ

लड़की ने पहले तो लोक लाज के भय से किसी से कुछ नही कहा और भयभीत हो कर समीर के हाथों ब्लैकमेल होती रही लेकिन जब बात बर्दाश्त के बाहर हो गई तो उसने हिम्मत जुटाई। अय्याश के खिलाफ जंग में उसका हौसला तब और बढ़ा जब उसे विहिप – बजरंगदल का साथ मिला। बजरंगदल के सदस्यों ने उसका साथ दिया और अंततः ब्लैकमेलर अय्याश सिकंदर पुलिस के शिकंजे में पहली बार फंस ही गया। बजरंगदल के पदाधिकारियों का कहना है कि ये मामला लव जिहाद का है। समीर खान ने अपना नाम , पहचान और वर्ग समुदाय छिपा कर लड़की के साथ धोखाधड़ी की , उसके साथ दुष्कृत्य किया जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की , उसे धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। हमारी मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

नाबालिग से बलात्कार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कांग्रेस नेता समीर खान गिरफ्तार, SIT का गठन

लंबी है फेहरिश्त ,बड़ी है कहानी

शहर के चर्चित अय्याशों की लिस्ट में शुमार सिकन्दर उर्फ समीर द्वारा शिकार बनाई गई लड़कियों – महिलाओं की सूची भी लंबी है और उससे जुड़ी कहानियां भी बड़ी हैं। शहर के तमाम लोग और सूत्र बताते हैं कि सिकन्दर ने महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल कर के ही दौलत बनाई है। कभी शटर रिपेयरिंग जैसे काम करने वाला समीर उर्फ सिकंदर यूं ही रातोरात दौलतमंद नही बना। उसने शहर के कई नामी लोगों के घरों की लड़कियों – महिलाओं को अपना शिकार बनाया है,उन सब से ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठे हैं।

MP : प्ले बॉय समीर खान का हुआ खुलासा, लड़कियों को जाल में फसा कर करता था ये काम ....

बहुचर्चित गैंगरेप मामले में भी आया था रडार पर

लड़कियों – महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला यह आरोपी सिकंदर इसके पूर्व शहर के बाजार क्षेत्र से जुडी गैंगरेप की एक बहुचर्चित घटना के मामले में भी रडार पर आया था।पुलिस ने उसे संदेहियों की सूची में शामिल किया था लेकिन तब पुलिस में ही बैठे उसके रहनुमाओं ने उसकी मदद की थी। वह उस मामले से बाहर निकल आया था जबकि उस मामले में भी नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। पुलिस में बैठे अपने खैरख्वाहों के कारण ही शायद उसके हौसले अभी भी पुलिस के शिकंजे में फंसे होने के बावजूद इस कदर बुलंद थे कि वह मेडिकल के दौरान बैठा विक्ट्री साइन दिखाते हुए फोटो खिंचवाता रहा।

शहर के कई नामी घरानों की लड़कियां ,महिलाएं बन चुकी हैं शिकार

बाजार क्षेत्र के कई व्यापारी घरानों की लड़कियों को इसने ब्लैकमेल किया है। एक नामी ट्रांसपोर्ट कारोबारी से इसने 50 लाख वसूले थे तो बाजार के एक ही घर की दो लड़कियों को इस हद तक शोषण के शिकार बनाया कि उन्हें पुरुषों से नफरत सी ही हो गई। शहर के एक समीपी गांव की एक लड़की भी कुछ दिनों पहले मोटी रकम के एवज में सिकंदर के चंगुल से मुक्त हो पाई थी। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक प्रशासनिक अधिकारी की बेटी को अपने शिकंजे में फंसा कर भी सिकंदर ने लगभग 90 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। सूत्र बताते हैं कि इसी के बाद से इस अय्याश ने शान – शौकत की जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। उसने ब्लैकमेलिंग को ही अपना मूल धंधा बना लिया था।

पुलिस खड़ी रही और प्ले बॉय दिखाता रहा विक्ट्री साइन

शुक्रवार की रात हिरासत में लिए गए प्ले बॉय सिकंदर खान को पुलिस शनिवार को जिला अस्पताल ले कर आई। यहां उसका मेडिकल भी कराया जाना था और कोरोना जांच भी होनी थी। लेकिन रात भर हवालात में रहने के बाद भी उसके चेहरे पर चिंता ,भय या पछतावे के भाव नजर नही आ रहे थे। पुलिस उसे घेरे खड़ी थी लेकिन फिर भी वो बैठा विक्ट्री साइन दिखाता फोटो खिंचा रहा था।

फार्म हाउस खंगालने पहुंची पुलिस

नाबालिग से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी कांग्रेस नेता समीर खान उर्फ सिकंदर खान उर्फ अतीक मंसूरी को पकड़ने के बाद पुलिस उसका फार्म हाउस खंगालने भी पहुंची। दरअसल पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी ने फार्म हाउस को अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था। यहां उसने अय्याशी के सारे इंतजाम जुटा रखे थे। इसके अलावा उसने वहां तमाम खुफिया उपकरण भी लगा रखे थे जिनका इस्तेमाल वह लड़कियों – महिलाओं को ब्लैकमेल करने के अपने धंधे के लिए करता था। सूत्र बताते हैं कि शहर के कई नामी लोग और कुछ अफसर भी अय्याश सिकंदर के आलीशान फार्म हाउस में आनंद लूट चुके हैं।

MP : प्ले बॉय समीर खान का हुआ खुलासा, लड़कियों को जाल में फसा कर करता था ये काम ....

कई जिम में मेम्बरशिप ,एक जिम में पार्टनरशिप की खबरें

कभी छोटे मोटे काम करने वाला सिकंदर देखते ही देखते दौलतमंद बन गया। शान शौकत की जिंदगी जीने लग गया ,लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगा। बड़े घरों की लड़कियों महिलाओं को अपना शिकार बनाने के लिए उसने जिम को बड़ा जरिया बना रखा था। अपनी भी फिटनेस मेंटेन रखने के साथ जिम उसके लिए धंधे के भी काम की चीज थे इसलिए उसने शहर के अधिकांश जिम में मेम्बरशिप ले रखी थी। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित जिस जिम में उसने नाबालिग लड़की को अपने झांसे में फंसाया था उस जिम में उसकी साइलेंट पार्टनरशिप भी है। जिम संचालक के भाई के साथ सिकंदर का कुछ लेनदेन का मसला था जिसके एवज में उसने पार्टनरशिप हथियाई थी।

2 दिन की रिमांड में खुल सकते हैं कुछ और राज

पुलिस सूत्र बताते हैं कि कोलगवां पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी सिकन्दर को 2 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान उससे कई और राज उगलवाने की कोशिश करना चाहती है। संदेह है कि समीर के साथ कोई रैकेट भी हो सकता है। यह जानने का भी प्रयास किया जा सकता है कि उसने और किस किस लड़की – महिला की जिंदगी बर्बाद कर उसे ब्लैकमेल किया है और उससे रुपये ऐंठे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो समीर के सीडीआर की भी जांच करेगी।

MP : प्ले बॉय समीर खान का हुआ खुलासा, लड़कियों को जाल में फसा कर करता था ये काम ....

एसपी ने बनाई एसआईटी, खुद कर रहे पूछताछ

लव जेहाद से जुड़ रहे इस मामले में सियासत गरमाने के बाद एसपी रियाज इकबाल ने खुद भी इसे गंभीरता से लिया है। एसपी ने जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। वे खुद पीड़िता से पूछताछ कर रहे हैं और उसके बयान दर्ज करा रहे हैं। माना जा रहा है कि रिमांड पर लिए गए आरोपी से भी एसपी खुद भी पूछताछ करेंगे।

सियासत गरमाई , मंत्री सारंग ने किया ट्वीट

सतना में हुए इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। हिन्दू लड़की के साथ मुस्लिम आरोपी द्वारा किये गए दुष्कृत्य के इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी है। आरोपी सतना में कांग्रेस से जुड़ा है और महामंत्री होने के पदनाम के साथ पोस्टर – फ्लैक्स में अपनी तस्वीरें लगवाता रहा है इस कारण कांग्रेस भी इस मामले में अपने बचाव में कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस के इस पोस्टर बॉय की करतूत पर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साध दिया है। मंत्री सारंग ने ट्वीट किया है कि सतना में मासूम बेटी के शोषण के आरोप में कांग्रेस के महामंत्री को गिरफ्तार किया गया है। कमलनाथ जी एक तरफ बगलामुखी देवी के मंदिर जाते हैं और दूसरी तरफ बेटियों का शोषण करने वालों को संरक्षण देते हैं।

Related Topics

Latest News