REWA : बीडी मागने की बात को लेकर हुआ विवाद नशे में कर दिया चाकू से हमला : युवक की मौत

 
REWA :  बीडी मागने की बात को लेकर हुआ विवाद नशे में कर दिया चाकू से हमला : युवक की मौत

रीवा । शहर के अमहिया थानांतर्गत चिरहुला में बीड़ी मागें जाने पर जब युवक ने इन्कार कर दिया तो नशे में धुत तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक मदद की गुहार लगाता रहा। गुरुवार देर रात हुई इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिकनिक मानाने तीन युवक खंदो में बहे ,1 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए शव

ऐसे हुआ विवाद : अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मण (35) पुत्र प्रेम शंकर गुप्ता गुरुवार रात रामसागर तालाब के पास खड़े होकर बीड़ी पी रहा था। उसी समय नशे में धुत अनूप पुत्र रोहिणी विश्वकर्मा, प्रीतम पुत्र अरुण रावत व काली साहू पुत्र रमेश साहू, सभी चिरहुला निवासी वहां पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मण से बीड़ी पीने के लिए मांगी। इन्कार करने पर अनूप ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और प्रीतम और काली ने उनका सहयोग किया। लक्ष्मण को गंभीर हालत में देख तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Instagram, Google News ,Twitter

Related Topics

Latest News