MP : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, भड़के लोगों ने आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाया, फिर जलाकर किया चक्काजाम

 
MP : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, भड़के लोगों ने आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाया, फिर जलाकर किया चक्काजाम

ग्वालियर। तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले वसीम खान को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर शहर के लोगों ने फूलबाग चौराहे पर आरोपी का पुतले को फांसी देकर आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना के विरोध में चक्का जाम किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों को समझा-बुझाकर चक्का जाम खुलवाया।

शिव का निशाना : फेंकू बयानबाजी के कारण बिखर रही कांग्रेस, सरकार में रहते विकास को कर दिया ठप - इसलिए विचारवान युवा छोड़ रहे पार्टी 

दअरसल जब देशभर में नवरात्र पर्व श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा था और उसी दौरान ग्वालियर में दिल दहलाने वाली एक घटना घटी। आरोपी वसीम खान नाम के आरोपी ने सेवा नगर स्थित माता के पंडाल में खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

MP में किसके हाथ रहेगी सत्ता / भाजपा विधायकों को ले उडऩे की तैयारी में कांग्रेस : सियासी समीकरण तय करने में जुटे दोनों दल

घटना 22 अक्टूबर की है, स्थानीय लोगों के जबरदस्त विरोध के चलते ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी वसीम को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। लेकिन शहर के प्रबुद्ध लोगों का विरोध शांत नहीं हुआ है। सोमवार की शाम शहर के फूलबाग चौराहे पर लोगों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया और वसीम खान के पुतले को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।

जादू-टोना के शक में 27 साल के लड़के ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी मारकर की ताई की हत्या

उसके बाद आरोपी के पुतले को जलाकर चक्का जाम कर दिया लगभग 2 घंटे चले चक्का जाम को खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम खुल सका शहर के लोगों की मांग है आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News