MP : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस भर्ती परीक्षा में मिलेगी अब ये छूट : यहाँ पढ़िए पूरी जानकारी

 
MP : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस भर्ती परीक्षा में मिलेगी अब ये छूट : यहाँ पढ़िए पूरी जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि सरकार ने मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती  परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों  की भर्ती में तीन सेंटीमीटर की छूट दी है। इससे पहले उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना अनिवार्य था, लेकिन अब यह 155 सेंटीमीटर रहेगी। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर दी। इसके लिए काफी समय से मांग की जा रही थी।


पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है।


वहीं दूसरी ओर कोरोना काल के चलते बंदियों के लिए भी राहत की खबर है। मध्यप्रदेश की जेलों से पैरोल पर छूटे बंदियों की पैरोल को बढ़ा दिया गया है। जिसमें 4 हजार बंदियों की पैरोल को बढ़ाया गया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर की।


हालांकि इससे पहले बंदियों को अपनों से मिलने पर लगी रोक 1 नवंबर से हटाई जा चुकी है। पहले मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगी थी। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया गया था। अगस्त में तो सीधे 2 महीने के लिए मिलने पर रोक लगा दी थी। जिसमें कैदियों के परिजन वीडियो कॉल के तहत बात कर सकते थे।

Related Topics

Latest News