MP : प्रेम-प्रसंग : घर पर लटके मिले युवक-युवती, 30 नवंबर को युवक की होने वाली थी शादी

 

MP : प्रेम-प्रसंग : घर पर लटके मिले युवक-युवती, 30 नवंबर को युवक की होने वाली थी शादी

इंदौर। खुड़ैल क्षेत्र में रविवार रात एक युवक-युवती ने पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह परिजन सोकर उठे तो दोनों फंदे पर लटके हुए थे। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की नाबालिग थी, जबकि युवक बालिग था। उसकी 30 नवंबर को शादी होने वाली थी।

TIK TOK स्टार ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल की देता धमकी : युवती हुई गर्भवती : FIR दर्ज

घटना खुड़ैल क्षेत्र के ग्राम पिवडाय की है। यहां पर 23 साल के युवक और 16 साल की युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। अलसुबह परिजन उठे तो आंगन में नीम के पेड़ पर दोनों रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़के की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। लड़का और लड़की आमने- सामने ही रहते थे।

गब्बर बना थाना प्रभारी : इलाके में किया ऐलान 50 किमी दूर तक जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है, चुप हो जा नहीं तो दांगी आ जाएगा

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खुडै़ल पुलिस मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

कोरोना केस में तेजी से आ रही गिरावट : 24 घंटे में 41 हजार केस आए और 42 हजार ठीक हुए, वहीं 45 दिनों में 1096 की गिरावट

मृतक के पिता ने बताया कि तड़के साढ़े 3 बजे के करीब मेरी पत्नी बाहर निकली और उसने जोर से आवाज लगाई। बाहर आया तो कहा कि देखो ये लड़की ने क्या किया। मैंने पेड़ की ओर देखा तो दोनों फांसी पर लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि रात में हम सभी ने साथ में साथ खाना खाया था। इसके बाद सभी सो गए थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News