MP : प्रदेश में शीत लहर का बढ़ रहा प्रकोप, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा शहर, 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज

 
MP : प्रदेश में शीत लहर का बढ़ रहा प्रकोप, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा शहर, 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज

जबलपुर। बादल छंटते ही मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। बर्फ के ढंके पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में सीधे उत्तरी हवाएं आने से प्रदेश में शीतलहर के आसार बन रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तीन से चार दिन तक कोल्ड-डे रह सकता है।

राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश के आसार : देखें नाम 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे तो रहेगा, कुछ स्थानों पर तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस भी पहुंच सकता है। भोपाल में शनिवार रात को पारा 7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर सिमट सकता है।

अंदर मम्मी-पापा की हो रही हत्या बाहर कुत्ता घुमा रही बेटी..दोस्त को मैसेज किया किसी को कुछ पता न चले

वहीं जबलपुर में भी कड़ाके ठंड पड़ रही है। बीते दिन संस्कारधानी में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आज सुबह इस सीज़न की सबसे ठंडा दिन रहा । मौसम वैज्ञानिकों ने ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं पाले की आशंका से सब्जी किसानों को खेतों में हल्की सिंचाई की सलाह दी है।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News