BHOPAL : मप्र के कई जिलों में हल्की बारिश से आई ठंड की लहर : इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

 

BHOPAL : मप्र के कई जिलों में हल्की बारिश से आई ठंड की लहर : इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

भोपाल । राजधानी सहित प्रदेशभर में दिसंबर में हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। अरब सागर, राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम के कारण मप्र के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी में शुक्रवार को करीब 2.7 मिमी बारिश हुई है। इसके चलते राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान एक ही दिन में आठ डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान भी लगभग न्यूनतम तापमान के बराबर रहा। शहर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुस्र्वार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। एक ही दिन में दिन के तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। गुस्र्वार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आचार संहिता लगने से पहले सर्जरी की तैयारी, बदले सकते हैं, सीधी,शहडोल,छतरपुर ,सीहोर समेत इन 8 जिलों के कलेक्टर

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपरी क्षेत्र में एक हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर, राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में सिस्टम बनने के कारण बारिश हो रही है। भोपाल में रविवार तक इसी तरह हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं कुछ जगहों में बर्फबारी भी हो सकती है। इस बीच हवा का रुख 17-18 दिसंबर के आसपास ही उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद ही प्रदेश में तेज ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।

शिवराज ने बुलाई अहम बैठक कहा- ड्रग माफिया के खिलाफ सख्ती से चलाये अभियान

कई जिलों में आज पड़ेंगी बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही दमोह, सागर, छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हंै। इधर, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जिलों में बारिश की स्थिति

रतलाम- 7 मिमी

धार- 7 मिमी

उज्जैन-9 मिमी

शाजापुर-6 मिमी

गुना-2 मिमी

भोपाल-2.7 मिमी

सागर-2 मिमी

Related Topics

Latest News