MP :घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

 

MP :घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

जबलपुरः प्रदेश में लगातार हो रही नक्सल गतिविधियों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम नक्सलियों को प्रदेश के कोर एरिया तक नहीं पहुंचने देंगे। जिस घर से अफजल निकलेगा, हम घर में घुस के मारेंगे।

आरक्षक और पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में पड़ी थी खून से लथपथ लाश, घर से गायब है मृतक की बेटी, दोस्तों पर शक

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि प्रदेश में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक दौर दिग्विजय सिंह का था और एक दौर आज का है। दिग्विजय सिंह शासनकाल में डाकुओं और नक्सलियों की गतिविधियां हावी थी। हमारी सरकार प्रदेश में अपराधियों को पैठ जमाने नहीं देगी। हम उन्हें भूंज देंगे। हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा।

Related Topics

Latest News