देश में कोरोना के वैक्सीनेशन का अभियान कल से शुरू : CM शिवराज सिंगरौली से करेंगे इस अभियान की शुरुआत

 
देश में कोरोना के वैक्सीनेशन का अभियान कल से शुरू : CM शिवराज सिंगरौली से करेंगे इस अभियान की शुरुआत

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली से 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। भोपाल में जेपी अस्पताल में यह कार्यक्रम होगा।


वैक्सीनेशन शनिवार सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान मोदी ऐसे हेल्थ वर्कर्स से संवाद भी करेंगे, जिन्हें पहला वैक्सीन लगेगा। भोपाल में जेपी हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड हरिदेव को पहला वैक्सीन लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री हरिदेव सिंह से बात करेंगे।

2.25 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका
पहले चरण में 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से पूरे प्रदेश में 2 लाख 25 हजार हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 150 साइट चयनित की गई हैं। एक सेशन में हर साइट पर 100 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगेगी। एक सप्ताह में चार दिन वैक्सीनेशन होगा। यानी पहले चरण में 16, 18, 20 व 23 जनवरी को वैक्सीनेशन होगा। इसे एक दिन और बढ़ाने की तैयारी भी है।


समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
वैक्सीन लगाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। एक दिन में एक सेशन होगा। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक इंतजार करना होगा। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ क्ग्र्ज़्क्ष्ग़् ऐप पर ही होगा। 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति, जिन्हें कोई और बीमारी है, वो खुद भी जानकारी अपलोड कर सकते हैं।


यह होगा जरूरी
अगर कोई व्यक्ति खुद जानकारी अपलोड कर रहा है, तो 15 डाक्यूमेंट्स में से एक देना होगा। यानी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट, कार्ड जो केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हो, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड पासबुक बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट, सर्विस आईडेंटिटी कार्ड और वोटर कार्ड में से कोई एक की जानकारी अपलोड करना होगी।

Related Topics

Latest News