MP : चार IAS के तबादले : उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा मुख्यमंत्री चौहान के सचिव बने

 

MP : चार IAS के तबादले : उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा मुख्यमंत्री चौहान के सचिव बने

भोपाल। स्टेट ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सचिव पदस्थ किया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में दो सचिव हो जाएंगे। वहीं, रेून तिवारी को सचिव अनुसूचित जाति कल्याण बनाया गया है। संदीप माकिन को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद शिवम वर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

मुरैना जिले के दो थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई, कई लोगों की हालत गंभीर : शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद संदीप माकिन को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर के पद से हटाया गया है। दरअसल, ग्वालियर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर कचरा सड़कों पर फेंक दिया और धरने पर भी बैठक गए थे।

16 जनवरी को 302 केंद्रों पर चालू होगा कोरोना टीकाकरण : श‍िवराज ने कही यह बात

इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था और कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के बाद उन्हें हटा दिया था। इस जगह पर सामान्य प्रशासन विभाग ने ग्वालियर जिला पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा को पदस्थ किया है। वहीं, खंडवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह का तबादला मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।

लापता युवतियों के मामलों में CM गंभीर : लॉकडाउन में 8 माह में 7 हजार युवतियां लापता, इनमें से 4 हजार मिलीं; शिवराज बोले - इन्हें जल्द खोजें

उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव वंदना मेहरा अट्टू को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया है। उन्हें उप सचिव बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच उपसचिव हो गए हैं।

चार दरिंदे उसे नाेंच रहे थे, वह चीखती हुई मेरे पास आई, मैंने डंडा उठाकर दुष्कर्मियों को ललकारा तो भाग खड़े हुए : श्रीबाई


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News