नए साल के पहले सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट : जानिए कितना हुआ सस्ता

 

 नए साल के पहले सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट : जानिए कितना हुआ सस्ता

नई दिल्ली। नए साल के पहले सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय वायदा बाजार के आंकड़ों को देखें तो एक सप्ताह में सोना 1200 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है। जबकि चांदी की चमक करीब 3900 रुपए प्रति किलोग्राम तक फीकी हुई है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण शुक्रवार का दिन है। जबकि चांदी के दाम में 6 हजार और सोने की कीमत में 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि विदेशी बाजारों में सोना 78 डॉलर से ज्यादा टूट गया था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी के दाम सप्ताहभर में कितने हो गए हैं।

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई जाती है हिंदी : आइए जानते हैं हिंदी पढ़ाने वाली दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में

सोना भी हुआ सस्ता

1 जनवरी को सोने का क्लोजिंग प्राइस 50,224 रुपए प्रति दस ग्राम था।

8 जनवरी को सोने का क्लोजिंग प्राइस 48,967 रुपए प्रति दस ग्राम था।

यानी एक सप्ताह में सोने की कीमत में 1267 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट।

8 जनवरी को सोने की कीमत में देखने को मिली थी 2086 रुपए की गिरावट।

6 जनवरी को सोना 51,875 रुपए प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर पर था।

8 जनवरी को सोना 48.818 रुपए प्रति दस ग्राम के निम्न स्तर पर थी।

पेट्रोल-डीजल कारों से करें तौबा, बेहद खास होगा साल 2021 : लांच होंगी ये पांच इलेक्ट्रिक कारें

चांदी के दाम में भारी गिरावट

1 जनवरी को चांदी का क्लोजिंग प्राइस 68,123 रुपए प्रति किलोग्राम था।

8 जनवरी को चांदी का क्लोजिंग प्राइस 64,231 रुपए प्रति किलोग्राम था।

यानी एक सप्ताह में चांदी की कीमत में 3,892 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट।

शुक्रवार को चांदी की कीमत में देखने को मिली थी 6112 रुपए की गिरावट।

6 जनवरी को चांदी 71,550 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर थी।

8 जनवरी को चांदी 63,719 रुपए प्रति किलोग्राम के निम्न स्तर पर थी।

सेक्स के दौरान चरम सुख पाने के लिए महिला ने अपनायी सामान्य से हटकर तरकीब, युवक की हुइ मौत, फिर..

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी

विदेशी बाजारों में बीते सप्ताह सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक जनवरी के मुकाबले सोना 8 जनवरी को 66.2 डॉलर प्रति ओंस तक टूट गया। जिसकी वजह से दाम 1835.40 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है। जबकि एक जनवरी को कॉमेक्स पर सोना 1901.60 डॉलर प्रमि ओंस पर था। अगर बात चांदी की करें तो एक सप्ताह में 1.89 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिल चुकी है। एक जनवरी को चांदी कॉमेक्स पर चांदी 1901.60 डॉलर प्रति ओंस पर था। जबकि 8 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद चांदी 24.63 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गई थी।

Related Topics

Latest News