REWA : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 40 लोग थे सवार : एक की मौत , दो दर्जन से अधिक लोग घायल

 

REWA : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 40 लोग थे सवार : एक की मौत , दो दर्जन से अधिक लोग घायल

रीवा। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें लगभग 40 लोग सवार थे जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया, जहां गंभीर अवस्था में 3 लोगों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसों से भरा रहा आज का दिन : आज जिले में तीन सड़क दुर्घटनाएं : पढ़िए

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडोहा से पिकअप वाहन में सवार होकर करीब 40 लोग रीवा अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कुछ लोग अमिलिया से भी वाहन में सवार हुए थे। सभी लोगों को लेकर वाहन सुबह 10:00 बजे जैसे ही मऊगंज थाने के पचपहरा पहाड़ के समीप पहुंचा तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

WHITE TIGER चिडिय़ाघर में आखिर क्यों हो रहीं बाघों की मौत : क्या है रहस्य जानना चाहते हैं लोग

इस दौरान उसमें सवार लोग गाड़ी के नीचे दब गए। समीप ही कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे जो हादसा देखकर तत्काल मौके पर पहुंच गए और गाड़ी को हटाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलग-अलग वाहनों से करीब 20 लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के लाया गया है। 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई थी जिस पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

SP रीवा ने नए साल में पचास फरियादियों को दिया तोहफा : साइबर सेल की मदद से वापस किए गुमे हुए फ़ोन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोड़ में तेज गति से वाहन घुमाने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Topics

Latest News