MP : इंदौर कि मॉडल का आरोप : महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दुष्कर्म : इंटरनेट मीडिया पर वायरल की शिकायत की प्रति‍

 

MP : इंदौर कि मॉडल का आरोप : महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दुष्कर्म : इंटरनेट मीडिया पर वायरल की शिकायत की प्रति‍

इंदौर। शहर की एक मॉडल ने महाराष्ट्र के कद्दावर मंत्री पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली मॉडल मुंबई में काम करती है। उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र सरकार को शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की है।

बड़ी खबर : रीवा में आज रात पहुँचेगा जिंदगी का टीका : संभाग को मिले 57 हजार 380 डोज

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रेसकोर्स रोड पर रहती है। उसने शिकायत की कॉपी भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की है। उसका आरोप है की मंत्री ने बहन से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2006 में बहन गर्भवती थी। वह डिलीवरी के लिए इंदौर आई हुई थी। उस वक्त मंत्री मुंबई स्थित फ्लैट पर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मंत्री ने मॉडल से कहा कि उसके फिल्म स्टार, डायरेक्टर, फाइनेंसर से संबंध हैं। वह उसे सीरियल, फिल्मों में काम दिलवा सकता है। आरोपित मंत्री ने इस तरह कई बार शोषण किया।

PM मोदी ने रीवा को दी एक और नई सौगात : केवड़िया से रीवा के लिये 16 जनवरी को नई ट्रेन के लिए मिली हरी झंडी

मैरिज गार्डन संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप

शहर के एमआर-10 निवासी एक महिला ने मैरिज गार्डन संचालक राज उर्फ पप्पू सोनने पर छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है। आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बाणगंगा थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता के मुताबिक, वह कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी है। आरोपित से तीन वर्ष पूर्व व्यवसाय के सिलसिले में परिचय हुआ था। आरोपित शादी का दबाव बनाकर अश्लील मैसेज कर रहा है। वह शराब पीकर पीछा करता और घर के बाहर आकर अपशब्दों का प्रयोग करता है। बाणगंगा थाना पुलिस उसे तलाश रही है।

महिला ने जान दी

सोमनाथ की जूनी चाल में रहने वाली 30 वर्षीय दीपिका वर्मा ने सोमवार देर रात जान दे दी। पति ड्रायवर है, महिला घर में अकेली थी। सुबह पति घर आया तो उसने देखा कि महिला मृत अवस्था में पड़ी है। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Related Topics

Latest News