MP : पत्नी को चाहिए थी पति की सरकारी नौकरी, प्रेमी संग मिलकर रची थी खतरनाक साजिश, उड़ जायेंगे आपके होश

 

MP : पत्नी को चाहिए थी पति की सरकारी नौकरी, प्रेमी संग मिलकर रची थी खतरनाक साजिश, उड़ जायेंगे आपके होश

जबलपुर। नगर निगम कर्मी अरविंद राजपूत हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 22 जनवरी को सदर स्थित मुर्गी मैदान में नगर निगम कर्मी अरविंद राजपूत का शव मिला था। वहीं पति की मौत के बात उसकी पत्नी ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी।

सेना में 1800 महिलाओं की भर्ती शुरू, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की महिलाओं की भर्ती, पहले दिन 300 महिलाएं हुईं शामिल

इस वारदात के बाद पुलिस भी सकते में आ गई थी। पुलिस ने जब हत्या के सारे सुराग समेटे तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने ही नगर निगम कर्मी अरविंद राजपूत की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी पत्नी ने अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की थी।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 100 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, डीजल में भी बढ़ोतरी

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की कोशिश की थी। आरोपी पत्नी और एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं आरोपी प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानिए नायब तहसीलदार नेहा जैन ने ऐसा क्या किया कि उन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ लोक सेवक का सम्मान : पढ़िए

Related Topics

Latest News