REWA : रेप पीडिता को दिल्ली ऐम्स भेजने की महिला कांग्रेस ने की उठाई माँग

 

REWA : रेप पीडिता को दिल्ली ऐम्स भेजने की महिला कांग्रेस ने की उठाई माँग

रीवा। सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में कल जिस तरह से रूह काँपा देने वाली घटना हुई उससे समूचा विंध्यक्षेत्र शर्मसार है, सामूहिक बलात्कार की शिकार महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसेडं  दिया गया पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल में ले जा कर ऐसे गम्भीर हालातों मे पटक दिया गया है ।

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : दस हजार की रिश्वत लेते धरी गई महिला बाल विकास अधिकारी

महिला कांग्रेस दल कल पीड़िता से मिलने पहुँचा। पीड़िता से मिलेकर उसका हाल जाना एवं उसे हर सम्भव मदद का भरोसा तथा उसके हक की लड़ाई लडने का विश्वास दिलाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे ने पीड़िता से मुलाकात की एवं उसका हाल जाना, श्रीमती पांडे से पीड़िता ने अपने साथ घटित दुष्कृत्य घटना के बारे में बताया । 

श्रीमती पांडे ने कहा की विंध्यक्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश और देशभर में आये दिन महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं आम हो गईं हैं, अभी  अकेले रीवा में लगातार 7 दिनों मे 7 महिलाओं, बच्चियों के साथ  दुष्कर्म की वीभत्स घटना को कुछ ही दिन हुए थे कि फिर से इन दुष्कर्म अपराधों का ग्राफ़ इतनी तेजी से बढ़ना शर्मनाक है , विगत दिनों हनुमना में 4 साल की बच्ची के साथ अत्याचार हुआ, और फिर सीधी की विधवा महिला के साथ ऐसा दुष्कर्म लगातार शवराज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 

रीवा शहर के 2 स्थानों में मृत अवस्था में मिले आधा दर्जन पक्षी : हाई अलर्ट जारी

हम  प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग करते हैं कि पीड़िता की अत्यंत गंभीर हालत हो देखते हुए सरकार तरस खाये और महिला को इलाज के लिए तत्काल दिल्ली एम्स रेफर कराए, सेक्शन 164 के तहत सरकार त्वरित कार्यवाही करे। एवं दोषियों को ऐसे घृणित कृत्य के लिए बीच चौराहे पर फाँसी देनी चाहिए। 

रीवा के अधिकांश मैरिज गार्डन हो जाएंगे बंद ,नियम नहीं मानने वाले संचालकों पर होगी कार्यवाही : नई गाइडलाइंस जारी

महिला कांग्रेस के दल में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा दुबे, तारा त्रिपाठी जिला महामंत्री , प्रभा सोहगौरा, शहर महामंत्री , सत्या द्विवेदी, ममता सिंह, नेहा सिंह, और बेनजीर अंजुम  मौजूद रही .

Related Topics

Latest News