REWA : सफाई व्यवस्था का हाल देखने भ्रमण पर निकले कलेक्टर, गन्दगी देख निगम अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

 

REWA : सफाई व्यवस्था का हाल देखने भ्रमण पर निकले कलेक्टर, गन्दगी देख निगम अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

रीवा। शहर में सफाई व्यवस्था का हाल देखने नगर निगम के प्रशासक कलेक्टर इलैयाराजा टी भ्रमण पर निकले। कई हिस्सों में अचानक रुककर उन्होंने सड़कों और नालियों की सफाई का जायजा लिया तो पता चला कि यहां पर कई दिनों से सफाई कराई ही नहीं गई है। जिसके चलते कलेक्टर नाराज हुए और निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। वार्ड सात के बोदाबाग हाउसिंग बोर्ड कालोनी का निरीक्षण करने पर पाया कि यह कालोनी शहर की व्यवस्थित कालोनियों में से एक है, इसके बावजूद ठीक से सफाई नहीं कराई जा रही है। कलेक्टर ने वार्ड दरोगा सुनील चुटेले का तीन दिवस का वेतन काटे जाने साथ ही वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक सुशील सिंह का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर इस बार कांग्रेस आगे , दावेदारों को वचन पत्र समेत दिलाया जा रहा वफादारी का संकल्प

वार्ड 3 दीनदयाल धाम कालोनी सरस्वती स्कूल के पास उपस्थिति पंजी की जांच कर कर्मचारियों का सत्यापन किया। जहां पर सात में एक कर्मचारी अनुपस्थित था। इसके बाद वार्ड 21 कटरा मोहल्ला, वार्ड 30 तरहटी, वार्ड 32 मन्नान मस्जिद, वार्ड 38 रानी तालाब, 39 नारायण चक्की, 42 बिछिया, वार्ड 45 कुठुलिया क्षेत्र का भी भ्रमण किया। जहां सफाई में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कई वार्डों में कर्मचारी गायब रहे, इस पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। शहर के कई हिस्सों का जायजा लेने पर कलेक्टर ने सुपरवीजन ठीक से नहीं कर पाने की वजह से प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भगीरथ गौर को भी नोटिस देने का निर्देश दिया है।

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका : रेलवे ने निकाली 2552 पदो पर बंपर भर्ती

कई हिस्सों में नहीं पहुंचा कचरा वाहन

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां एक ओर चरम पर हैं, वहीं डोरटूडोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी की लापरवाही की सूचनाएं भी लगातार आ रही हैं। गुुरुवार को नेहरू नगर सहित कई हिस्सों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने की सूचनाएं नगर निगम के अधिकारियों तक आई हैं लेकिन सायं तक वाहन मोहल्ले में नहीं गया, जिसकी वजह से लोगों के घरों में ही कचरा जमा रहा। इसके पहले भी कंपनी की लापरवाही लगातार आती रही है। इसी तरह शहर के दूसरे कई मोहल्लों से भी सूचनाएं आई हैं कि डोरटूडोर कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंचे।

Related Topics

Latest News