REWA : 15 फरवरी को कांग्रेस करने जा रही बड़े कार्यक्रम की तैयारी, पार्टी के कई प्रमुख बड़े नेता करेंगे शिरकत

 
          REWA : 15 फरवरी को कांग्रेस करने जा रही बड़े कार्यक्रम की तैयारी, पार्टी के कई प्रमुख बड़े नेता करेंगे शिरकत

रीवा। किसान आंदोलन को बल देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी की है। इसके तहत आगामी 15 फरवरी को शहर के अटरिया बायपास से पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पार्टी के कई प्रमुख बड़े नेता शिरकत करेंगे।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न : प्राचार्य आत्मावलोकन करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास करें : कमिश्नर

इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर इस कार्यकर्ताओं की अगुआई करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने बताया कि शार्कइन होटल के पास से पदयात्रा 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। यह करहिया, ढेकहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।

अब कलेक्ट्रेट में शिकायत लेकर जाएंगे तो पहले शुल्क का करना होगा भुगतान : पढ़िए

जहां पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के हर हिस्से से सभी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। आगामी 27 फरवरी को कमलनाथ का भी रीवा में कार्यक्रम है, उसके पहले पार्टी एक और बड़ा आयोजन कर अपनी मजबूती का संदेश देना चाहती है।

अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भाजपा के पूर्व महापौर की नहीं काम आई नेतागिरी, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने अवैध अतिक्रमण ढहाया

गोविंदगढ़ में कांग्रेस की रायशुमारी

रीवा। नगर परिषद गोविंदगढ़ में अध्यक्ष और पार्षदों के प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रायशुमारी का कार्यक्रम 12 फरवरी को रखा गया है। पार्टी के पर्यवेक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह दोपहर तीन बजे गोविंदगढ़ के रेस्टहाउस में पहुंचेंगे और नेताओं-कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तिवारी ने बताया कि इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचेंगे।

जिला पंचायत CEO की बड़ी कार्यवाही से मचा गया हड़कंप : जानिए पूरा मामला

Related Topics

Latest News