MP : 1 मार्च से थम सकते हैं बसों के पहिए, किराए बढ़ाने की मांग पर अड़े बस संचालक : हड़ताल की चेतावनी
 Feb 23, 2021, 18:08 IST
                                    
                                 जबलपुर। डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब बस संचालक किराए बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं। बस ऑपरेटर्स ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर 1 मार्च से हड़ताल की चेतावनी दी है।
बस संचालकों को कहना है कि हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन किराए में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। वहीं अब किराए नहीं बढ़ाने पर 13 हजार बस संचालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में वैट ज्यादा लगने के कारण डीजल और पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। मध्यप्रदेश में आज प्रति लीटर डीजल 89 रुपए 65 पैसा बिक रहा है। अनूपपुर में डीजल की कीमत 91 रुपए 43 रुपए बिक रहा है।
 
 
