MP : पहले पति से तलाक फिर शादी की बात करते ही प्रेमी छोड़कर भागा : प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

 

MP : पहले पति से तलाक फिर शादी की बात करते ही प्रेमी छोड़कर भागा : प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल में लिव इन पार्टनर के शादी की बात करते ही प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। काफी दिनों तक महिला उसे मनाती रही, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे सबक सिखाने के लिए पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में छोला मंदिर पुलिस थाने में FIR करवा दी। महिला पहले पति से तलाक होने के बाद अलग रहती है।

प्रदेश में 24 घंटे में मिले 467 केस नाइट में कर्फ्यू लगना तय : भोपाल में शुक्रवार को 104 कोरोना पॉजिटिव मिले

छोला मंदिर पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला छोला मंदिर इलाके में रहती है। उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। करीब दो साल पहले वह किसी काम से भोपाल से विदिशा बस से जा रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुकेश प्रजापति नाम के युवक से रास्ते में हो गई। पीड़िता के अनुसार मुकेश ने बताया कि वह मंगलवारा इलाके में रहता है।

एक अप्रैल से मध्यप्रदेश में शुरू होगी गेंहू खरीदी, 30 मार्च से किसानों को आएंगे SMS

उसकी मंगलवारा में दुकान भी है। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मुकेश के शादी का प्रस्ताव रखने के कारण वे लिव इन में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि मकेश ने 6 मार्च 2019 से 27 जनवरी 2021 तक उसके साथ जबरन ज्यादती की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, सदन की कार्यवाही नियम, प्रक्रिया और पंरपरा से ही चलेगी, मैं अपने लिए खुद चुनौती हूं

गत 27 जनवरी को उसने शादी करने के लिए कहा, तो मुकेश ने मना कर दिया और वह भाग गया। वह उसे काफी मनाती रही, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि उसे सबक सिखाने और किसी दूसरी महिला की जिंदगी बर्बाद न कर पाए इसलिए उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए REWA NEWS MEDIA  फेसबुक पेज लाइक करें

Related Topics

Latest News