MP : प्रदेश में 24 घंटे में मिले 467 केस नाइट में कर्फ्यू लगना तय : भोपाल में शुक्रवार को 104 कोरोना पॉजिटिव मिले

 

       MP : प्रदेश में 24 घंटे में मिले 467 केस नाइट में कर्फ्यू लगना तय : भोपाल में शुक्रवार को 104 कोरोना पॉजिटिव मिले

मध्यप्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 467 नए केस आए हैं। इंदौर में 173 और भोपाल में 104 नए मरीज मिलने से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके बाद से नाइट कर्फ्यू लगाने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक महीने पहले एक फरवरी को 151 नए केस आए थे।

'नाइट कर्फ्यू' को लेकर बोले पीसी शर्मा, रात में कोरोना को दिखता नहीं? कादर खान हो जाता है क्या? 8 बजे बंद हो शराब दुकानें

बीते चार दिनों से 400 से ज्यादा केस आ रहे। इसे देखते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कम से कम इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर निर्णय ले सकते हैं। क्योंकि सीएम ने पहले ही आगाह कर दिया था कि अगर भोपाल-इंदौर में पॉजिटिव की संख्या बढ़ती है तो नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं। हर दिन आंकड़े अब तेजी से बढ़ रहे हैं।

एक अप्रैल से मध्यप्रदेश में शुरू होगी गेंहू खरीदी, 30 मार्च से किसानों को आएंगे SMS

52 जिलों से 39 में नए केस आए

प्रदेश के 52 जिलों में से 39 जिलों में शनिवार को जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 28, छिंदवाड़ा में 14, बुरहानपुर में 15, बैतूल में 11, सागर में 11, उज्जैन में 19 और जबलपुर में 11 पॉजिटिव मिले। इनके अलावा अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, दमोह, देवास, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सीधी, सिंगरौनी, उमरिया और विदिशा में नए केस मिले।

कुल 3,527 एक्टिव केस

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2 लाख 64 हजार 214 कोरोना संक्रमित केस हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 56 हजार 819 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,868 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3,527 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 58 लाख 63 हजार 341 सैंपल लिए जा चुके हैं। करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

मध्यप्रदेश में एक हफ्ते में मिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

दिन नए केस

6 मार्च 467

5 मार्च 457

4 मार्च 440

3 मार्च 417

2 मार्च 331

1 मार्च 336

27 फरवरी 390

Related Topics

Latest News