REWA : SGMH में डाक्टरो की मनमानी के चलते बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद महिला को पांच दिनों तक नहीं मिला उपचार ; हालत बिगड़ने पर प्रयागराज रेफर

 

REWA : SGMH में डाक्टरो की मनमानी के चलते बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद महिला को पांच दिनों तक नहीं मिला उपचार ; हालत बिगड़ने पर प्रयागराज रेफर

रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने. ऑपरेशन के 5 दिन तक महिला को नही मिला उपचार महिला की हालत बिगड़ी प्रयागराज के लिए किया गया रेफर .

शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया होली का त्योहार, उपद्रवियों पर चला डंडा : पुलिस एवं ट्रैफिक थाने का बल शहर के कोने -कोने में रहा तैनात

सीधी जिले के कमर्जी से दिनाँक 25 मार्च को पीड़ित महिला सीतल सिंह को डिलीवरी के लिए रीवा लेकर आये हुए थे और महिला को लेवर रुम में भर्ती कराया गया था जहाँ डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन करने के लिए पीड़िता को महिला प्रसूति ICU वार्ड के यूनिट दो में ले जाया गया और दर्द कराह रही महिला का आपरेशन दिनाक 25 मार्च को ही कर स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया गया और महिला को ऑक्सीजन लगाकर ICU वार्ड में रखा गया जिसके बाद महिला को सही तरीके से उपचार नही मिला लगातार 5 दिनों तक महिला गंभीर हालत में ICU ने भर्ती रही जिसे आज दिन मंगलवार को गंभीर हालत में सजंय गांधी हॉस्पिटल से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।

वर्जन :

मरीज शीतल सिंह परिजन किरण सिंह बघेल 

शीतल सिंह  की डिलीवरी कराने के लिए 25 मार्च को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद डॉ शीतल सिंह पटेल के द्वारा हमारे मरीज का ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर हास्पिटल में मरीज के देखने तक नहीं आये  जिसके चलते आज वह गंभीर हालत में हो गई है अगर हमारे मरीज को कुछ होता है तो इसकी जवाबदारी संजय गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की होगी। 

सम्बंधित खबर 

रीवा कलेक्टर का सराहनीय कार्य : डिलीवरी के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल गई महिला का ऑपरेशन करने बाद बड़ी लापरवाही : फटकार के बाद हॉस्पिटल पहुंचा डॉक्टरों का दल

Related Topics

Latest News