REWA : हैण्डलूम एक्सपों में महेश्वरी साडि़यों की धूम, रीवा में इस जगह 4 मार्च तक होगा हैण्डलूम एक्सपों का आयोजन

 

REWA : हैण्डलूम एक्सपों में महेश्वरी साडि़यों की धूम, रीवा में इस जगह 4 मार्च तक होगा हैण्डलूम एक्सपों का आयोजन

रीवा। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा मार्तण्ड स्कूल मैदान में 4 मार्च तक हैण्डलूम एक्सपों का आयोजन किया गया है। इसमें 8 राज्यों के हथकरघा शिल्पकारों तथा अन्य शिल्पियों के उत्पाद उपलब्ध है। 

एनडीआरएफ वाराणसी की 20 सदस्यों की टीम ने रीवा के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की महेश्वरी साडि़यों की धूम है। महेश्वरी साडि़यों का निर्माण 200 वर्ष पूर्व खरगौन में शुरू हुआ था। 

कॉलेज चौराहे के पास फुटपाथ पर ऑनलाइन काम करने वाले युवाओं को हटाया, बेरोजगार युवक पहुंचे विधायक राजेन्द्र शुक्ल के घर

इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर को महेश्वरी साडि़यों बहुत पसंद थी। उन्होंने अन्य राज घराने की रानियों को महेश्वरी साड़ी पहनने के लिये प्रेरित किया। 

अमहिया पुलिस ने किया खुलासा : लूट के इरादे से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रानी अहिल्याबाई के विशेष प्रयासों से महेश्वरी साडि़यो के निर्माण एवं विक्री को बढ़ावा मिला। महेश्वरी साडि़यां मध्यप्रदेश की साडि़यों की विशेष पहचान है। इनका बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। रीवा में आयोजित प्रदर्शनी में भी विभिन्न रंगों और डिजाईनों की भरमार है।

Related Topics

Latest News