MP NEWS : अब QR CODE स्कैन कर यात्रियों को भरना होंगे फार्म, इसके बिना नहीं जा सकेंगे एयरपोर्ट से बाह

 

          MP NEWS : अब QR CODE स्कैन कर यात्रियों को भरना होंगे फार्म, इसके बिना नहीं जा सकेंगे एयरपोर्ट से बाह     

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अपनी जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन फार्म भरना होगा। इसे भरे बिना यात्री एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकेंगे। प्रबंधन के अनुसार कोरोना के मामालों में वृद्वि को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर नई व्यवस्था की है।

अब अनुकंपा नौकरी पाने वाले पर होगी ये जिम्मेदारी ! नए प्रावधानों को व्यावहारिक बनाने खाका तैयार

यात्रियों को समय बचाने के लिए डिजिटल फार्म की व्यवस्था की गई है। यहां पर क्यूआर कोड भी लगाए गए है, जिनको स्कैन करते ही एक फार्म आ जाता है। उसे भरने के बाद ही यात्री बाहर निकल सकता है। इसे इंदौर 311 एप्लीकेशन से भी जोड़ा जाएगा। यह फार्म भरना हर किसी यात्री के लिए जरूरी है। ऐसा नही करने पर उसे एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया जाएगा।

रोजाना 5 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही

प्रबंधन के अनुसार इंदौर से करीब 66 ऑपरेशन हो रहे है, जिसमें औसतन पांच हजार लोग आते जाते है। इनमें से इंदौर आने वाले यात्रियों की संख्या ढाई हजार है। इन यात्रियों से सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरवाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते मार्च में जब देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे।

राजधानी में हुक्का लाउंज पर लगा प्रतिबंध : कलेक्टर ने जारी किए आदेश

उस समय एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों से किसी तरह का फार्म नहीं भरवाया गया, ना ही उनकी जांच की गई थी। केवल दुबई से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी। हालांकि लॉकडाउन के बाद जब दोबारा विमानों का संचालन हुआ तो घरेलू यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की एक टीम को यहां पर तैनात कर दिया था।

Related Topics

Latest News