REWA : कुछ ही देर में विवेक तिवारी 'बाबला' का पार्थिव शरीर पहुंचेगा रीवा : अमहिया में लगा जमावड़ा

 

REWA : कुछ ही देर में विवेक तिवारी 'बाबला' का पार्थिव शरीर पहुंचेगा रीवा : अमहिया में लगा जमावड़ा

रीवा. श्रीनिवास तिवारी के पौत्र डॉ विवेक तिवारी 'बाबला' का 46 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के बीएलके अस्पताल में उपचार दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे निधन हो गया। उन्हें लीवर में इंफेशन की शिकायत पर पहले रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उन्हें बीएलके अस्पताल नई दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया। जहां 24 दिनों तक चले उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया।

होलिका दहन आज, कल बरसेगा रंग : जगह-जगह रंग-गुलाल की व्यापारियों ने लगाई दुकानें

उनके करीबी लोगों से मिली जानकारी अनुसार लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी थी। लेकिन वैधानिक औपचारिकताओं में लग रहे समय का विवेक तिवारी ने इंतजार नहीं किया और महाप्रयाण कर गए। विवेक तिवारी के निधन की समाचार सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

रीवा कलेक्टर ने तीन सरपंचों एवं तीन पूर्व सरपंचों से 6 लाख 39 हजार रूपये से अधिक की राशि वसूली के दिए आदेश

श्रीनिवास तिवारी व सुंदरलाल तिवारी के स्वर्गवासी होने पर विवेक तिवारी बबला को अमहिया कांग्रेस का प्रथम उत्तराधिकारी माना जाता था लेकिन अब वह भी नहीं रहे। अल्पाआयु में विवेक तिवारी के महाप्रयाण से लोग निःशब्द हो गए हैं। लोगों का अमहिया में जमावड़ा लग गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

एयर एंबुलेंस से लाया गया शव

डॉ विवेक का पार्थिव शरीर आज रविवार को एयर एंबुलेंस चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेगा । उसके बाद दर्शनार्थ अमहिया में रखा जायेगा। अमहिया से तिवनी ले जाया जायेगा। जहां वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया जायेगा।

हुड़दंगियों का अड्डा बन गया चाय सुट्टा बार, पुलिस और प्रशासन ने दी एक साथ दबिश : नवयुगलों में मची खलबली

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ विवेक तिवारी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता व पदाधिकारी रह गए। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने डॉटर तिवारी के निधन को व्यक्तिगत पारिवारिक क्षति बताया।

सम्बंधित खबरें 

दो साल के अंदर तिवारी परिवार के तीसरे राजनेता को विंध्य ने खोया : सफेद शेर का सबसे प्यारा पोता था बबला


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News