MP: 1 माह में 4300 रुपए सस्ता हुआ सोना, बहुत ही सुनहरा मौका जानें पूरी खबर

 

     MP: 1 माह में 4300 रुपए सस्ता हुआ सोना, बहुत ही सुनहरा मौका जानें पूरी खबर

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इससे उन लोगों के चेहरे चमक गए हैं, जिनके परिवारों में अप्रैल में शाही होना है। जानकारी के मुताबिक, सोना एक माह में करीब 4300 रुपए सस्ता हो गया है। इससे सराफा कारोबार तेजी पकड़ने लगा है, वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 31 जनवरी 2021 को 24 कैरेट सोना 51 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 4 मार्च 2021 को 46 हजार 800 रुपए पर आ गया है। यानी कुल 31 दिनों में 4300 रुपए की गिरावट आई है। इससे सराफा व्यापारी भी खुश हैं। 22 अप्रैल से शुभ विवाह के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. सुनील चोपड़ा के अनुसार, 22 अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक विवाह के करीब 46 मुहूर्त रहेंगे। ऐसे में जोरदार कारोबार की उम्मीद सराफा बाजार द्वारा की जा रही है।

एक आशिक ऐसा भी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने उसी के घर में डाल दिया डाका, जानिए पूरा मामला

बता दें, एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया था। बजट में सोने पर लगने वली कस्टम ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया था। सराफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में हुई गिरावट की मुख्य वजह इस टैक्स में कमी होना है।

MP में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले : बदले गए इन जिलों के अपर कलेक्टर

सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। इस साल 31 जनवरी को एक किलो चांदी की कीमत 70,000 रुपए थी। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद 4 मार्च 2021 को इसका भाव 69,100 रुपए प्रति किलो रहा। यानी महज 31 दिनों में आज की स्थिति में एक किलो चांदी के भाव का अंतर मात्र 900 रुरए है। जानकारों के मुताबिक, चांदी में भी यही ट्रेंड बना रहेगा।

MP में 10 मार्च से लग सकती है आचार संहिता, सभी कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद होगा निर्णय

ऐसे घटे सोने के दाम

31 जनवरी: 51,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

4 फरवरी: 49,200 रुपए

18 फरवरी: 48,200 रुपए

27 फरवरी: 47,850 रुपए

3 मार्च: 47,000 रुपए

4 मार्च: 46,800 रुपए

चांदी का हाल

31 जनवरी: 70,000 रुपए प्रति किलो

4 फरवरी: 67,500 रुपए

18 फरवरी: 69,300 रुपए

27 फरवरी: 69,200 रुपए

3 मार्च: 68,400 रुपए

4 मार्च: 69,100 रुपए

Related Topics

Latest News