MP : मां की गुहार : 14 दिन की संक्रमित बच्ची को लेकर 10 अस्पतालों में भटकती रही मां : सोशल मीडिया से मिली मदद
Apr 22, 2021, 16:44 IST
इंदौर। मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही। बुधवार को एक महिला 14 दिन के कोरोना संक्रमित बच्चे को लेकर भटकती रही, लेकिन कोई भर्ती करने को तैयार नहीं हुआ। जब सोशल मीडिया पर मैसेज चले तो महिला के बच्चे को निजी अस्पताल में जगह मिली। विजय नगर निवासी रश्मि ने सामाजिक कार्यकर्ता यश पाराशर को फोन लगाकर मदद मांगी।
महिला 14 दिन की कोविड पॉजिटिव बच्ची को भर्ती कराना चाहती थी। लगभग 8 से 10 अस्पतालों में बच्ची को लेकर गई, लेकिन हर किसी ने बेड नहीं है, कहकर मना कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता में सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई। जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित कई लोग मदद के लिए आगे आए और बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती किया जा सका।