REWA : शराबखोरी के बाद विवाद : आधा दर्जन लोगों ने किया युवक पर चाकू औऱ कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार : मौके पर पहुची पुलिस

 

REWA : शराबखोरी के बाद विवाद : आधा दर्जन लोगों ने किया युवक पर चाकू औऱ कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार : मौके पर पहुची पुलिस

रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत निराला नगर निवासी एक युवक को बुधवार की सुबह 8 बजे शराब पीकर उत्पाद मचाना महंगा पड़ गया। बताया गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उक्त युवक से परेशान होकर पत्थरों से हमला कर दिया। जब तक वह अभद्र भाषा का उपयोग करता रहा तब तक लोग मारते रहे। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी के बाद पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो घायल युवक शरारती किस्म का है। आए दिन उसका लड़ाई झगड़ा करने का काम ही है। ऐसे में पुलिस एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

कलेक्टर इलैया राजा टी ने की नेक पहल; संजय गांधी के डॉक्टरों को घरों में निजी प्रैक्टिस करते पकड़ा : डॉक्टरों में मचा हड़कंप

विश्चविद्यालय थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवपू​जन सिंह बिसेन ने बताया कि सुबह बबलू ​बंसल निवासी निराला नगर के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को एमएलसी के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। जहां अब चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया है कि युवक शराब पीकर आए दिन तांड़व मचाता है। ऐसे में दूसरे पक्ष ने पत्थरों से थोड़ा मार दिया है। मीडिया में फैली चालूबाजी और कुल्हाड़ी चलने की बात गलत है।

Related Topics

Latest News