REWA : अजीबोगरीब मामला / पति के साथ रात में बिस्तर पर सो रही महिला के साथ बलात्कार : फिर ..

 

REWA : अजीबोगरीब मामला / पति के साथ रात में बिस्तर पर सो रही महिला के साथ बलात्कार : फिर ..

रीवा। पति के साथ रात में बिस्तर पर सो रही महिला के साथ बलात्कार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें झोपड़े में घुसकर युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और वह पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात सोचकर शांत रही लेकिन जब उसने इस बात की जानकारी हुई तो महिला ने शोर मचाया जिस पर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा : सब्जी वालों की पिटाई पर भड़के किसान, CM से की मांग तत्काल हटाया जाए जिले का SP

बिस्तर में पति व बच्चा था मौजूद

बलात्कार की यह अजीबोगरीब घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल महिला एक झोपड़ा बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति व पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने पति के द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात सोचकर विरोध नहीं किया और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

80 प्रतिशत संक्रमित थे फेफड़े फिर भी 82 वर्ष आयु की लालू बाई ने दी कोरोना को मात बोली - डॉक्टरों की बात मानो, मास्क पहनो

बगल में पति को सोता देख महिला ने मचाया शोर

जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस आरोपी बलात्कार का आरोप लगाया गया है वह अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

REWA ALERT : जिले में खतरनाक ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, अब तक 12 मरीजों की पुष्टि : ये है लक्षण

पुलिस के गले नहीं उतर रही घटनास्थल की स्थिति

पीडि़ता जब घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह काफी छोटा झोपड़ा था जहां काफी कम जगह पर बिस्तर लगाकर दम्पति व उनका बच्चा सो रहा था। उसी बिस्तर में महिला बलात्कार की जानकारी दे रही है। यदि महिला के साथ बिस्तर में बलात्कार हुआ है तो उसके पति को जानकारी कैसे नहीं हुई।

राहत की खबर :  15 मई को 1311 जांचों में मिले 189 मरीज : जिला प्रशासन और डॉक्टरों की मेहनत ला रही रंग

शिकायत की चल रही जांच

महिला ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें उसने झोपड़े के अंदर घुसकर एक युवक के द्वारा बलात्कार की जानकारी दी है। उसी बिस्तर में पति व बच्चा भी सो रहा था। फिलहाल घटना की जांच कर वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

विजय डाबर, एएसपी मऊगंज

Related Topics

Latest News