MP : अपने ही बने प्यार के दुश्मन : परिवार के डर से SP ऑफिस में सुरक्षा मांगने पहुंचा प्रेमी जोड़ा; कहा - 8 दिन जेल भेज दो नहीं तो वो मार डालेंगे

 

MP : अपने ही बने प्यार के दुश्मन : परिवार के डर से SP ऑफिस में सुरक्षा मांगने पहुंचा प्रेमी जोड़ा; कहा - 8 दिन जेल भेज दो नहीं तो वो मार डालेंगे

ग्वालियर .मंडप रस्म से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दरवाजे पर बारात खड़ी थी और दुल्हन के भागने से हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के परिजन तलाशते हुए उसके बॉयफ्रेंड के घर पहुंचे। वहां लड़की के नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दे आए। जब यह पता लगा तो दुल्हन अपने प्रेमी का हाथ थामे च्घ् ग्वालियर के पास पहुंच गई। दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही सुरक्षा की मांग की है। घटना हस्तिनापुर गांव की है। शनिवार को युवती की शादी थी। च्घ् ने दोनों को महिला थाना पहुंचाया है। दोनों के परिवार वालों को बुलाकर काउंसिलिंग कराई जा रही है।

राजधानी समेत 22 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

शहर के देहात हस्तिनापुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का बिजौली निवासी राधेश्याम से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम तक खा चुके हैं। युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने युवती की शादी भी तय कर दी थी। शनिवार हस्तिनापुर गांव से युवती की शादी होना थी। घर में मंडप गढ़ा हुआ था, बारात दरवाजे पर खड़ी थी। किसी और की होती उससे पहले ही दुल्हन वहां से भाग गई। बाहर उसे प्रेमी राधेश्याम मिल गया। इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे। दुल्हन के परिजन को पता चला तो उसे तलाश करने में जुट गए। वह तलाश करते हुए राधेश्याम के घर भी पहुंचे। उसके घरवालों को धमकी देकर आए है। जब प्रेमी का जोड़े को यह पता लगा तो वह हाथ थामकर शनिवार शाम च्घ् ऑफिस पहुंच गए। यहां च्घ् ग्वालियर अमित सांघी से मुलाकात कर बताया कि वह बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पर उनके परिवार दुश्मन बने हुए हैं। उनसे उन दोनों की जान को खतरा है। च्घ् ने दोनों को महिला थाना भेजा है। दोनों के परिवार को बुलाकर समझाया जा रहा है।

UG और PG के स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत : अब अगामी परीक्षा के दिन तक फार्म भर सकेंगे

दुल्हन का कहना

मेरी शनिवार को शादी थी लेकिन मैं वो शादी करना नहीं चाहती हूं। मैं अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर घर से भाग आई हूं। मैं इनके साथ रहना चाहती हूं पुलिस के पास मदद के लिए आए हैं।

8 दिन जेल भेज दो नहीं तो वो मार डालेंगे

युवती के प्रेमी राधेश्याम का कहना है कि प्रेमिका के घरवाले उसकी और उसके घरवालों की जान के पीछे पड़े हुए हैं। अगर वो उन्हें मिल गया तो उसे मार डालेंगे, लेकिन वह प्रेमिका बिना नहीं रह सकता है, पुलिस चाहे तो उसे 8 दिन के लिए जेल भेज दे, जिससे उसकी जान तो बच जाएगी। नहीं तो हम अपनी जान देंगे।

छह महीने पहले मंदिर में हुई थी मुलाकात

प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात छह महीने पहले नवंबर 2020 में गांव के पास एक मंदिर में हुई थी। तभी दोनों की एक दूसरे से नजर मिली और पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया। इसके बाद वह मिलने लगे। जब मुलाकातों का दौर बढ़ा तो परिजन को भी उनके प्यार की खबर हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजन ने लड़के वालों को धमकाते हुए लड़की की शादी तय कर दी। जिस कारण उसे मंडप से भागकर आना पड़ा।

नारी निकेतन में रहेगी लड़की

पुलिस ने काउंसिलिंग के दौरान लड़का लड़की दोनों के परिवारों को साफ चेतावनी दे दी है कि वह उन पर कोई जोर जबरदस्ती न दिखाएं। लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए थे। इसलिए लड़का उनके साथ चला गया, लेकिन लड़की के परिजन ने तैयार नहीं थे। इस पर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।

Related Topics

Latest News