MP : पढ़ाई करने वाली लड़कियां स्टैंडर्ड बढ़ाने के बन रही कॉलगर्ल : VIDEO पर बताती है, मैं ऐसी दिखती हूं, पेशेवर महिला के संपर्क में आकर दिल्ली, आगरा, मुंबई तक का सफर कर चुकीं है तय

 

   MP : पढ़ाई करने वाली लड़कियां स्टैंडर्ड बढ़ाने के बन रही कॉलगर्ल : VIDEO पर बताती है, मैं ऐसी दिखती हूं, पेशेवर महिला के संपर्क में आकर दिल्ली, आगरा, मुंबई तक का सफर कर चुकीं है तय

भिंड. बीते रोज भिंड शहर के बीचोंबीच संचालित होने वाले सैक्स रैकेट में शहर की कई लड़कियों की सूची पुलिस के हाथ लगी। इस सूची में ग्वालियर की सबसे ज्यादा लड़कियों के नाम है। वे पढ़ने वाली है और लिविंग स्टैंडर्ड बढ़ाने के लिए यह रास्ता अपनाया है। इसके अलावा भिंड शहर की कई ऐसी लड़कियां है पेशेवर महिला के संपर्क में आकर दिल्ली, आगरा, मुंबई तक का सफर तय कर चुकी है। यह लड़कियां, ग्राहक आने पर वीडियो कॉल पर बताती थी कि मैं ऐसी दिखती हूं। होटल व घर के रेट भी तय करती थी।

कलेक्टर तरुण राठी के बाद SP हेमंत चौहान का भोपाल ट्रांसफर : डीआर तेनीवार होंगे दमोह के नए SP

महिला डीएसपी पूनम थापा के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र के विनोद नगर में सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला इस धंधे की पुरानी खिलाड़ी है। इस महिला ने सेक्स रैकेट का जाल मेट्रो शहरों में फैला रखा है। यह महिला भिंड के रईसों को बाहर की लड़कियां उपलब्ध कराती थी। यह लड़कियां दिल्ली, आगरा, ग्वालियर सहित कई बड़े शहरों की होती हैं। ग्राहक मिलने के बाद आधा दर्जन लड़कियों की फोटो वाट्सऐप करती थी। इसके बाद लड़की पसंद आने पर वॉट्सऐप कॉलिंग से बातचीत भी कराती थी। यह लड़कियां ग्राहक को वॉट्सऐप कॉल करते बताती थी कि मैं ऐसी दिखती हूं।

लोन दिलाने के नाम पर युवक ने विवाहिता से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, ढाई साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

होटल, कमरा या फिर घर, कहां चाहिए लड़की

सौदा पक्का होने के बाद ग्राहक से पूछा जाता था कि आपको लड़की कहां चाहिए। होटल में या कमरा और लड़की दोनों चाहिए। अथवा अपने घर पर लेकर जाओगे। यह सौदा तय होने के बाद पांच हजार से लेकर दस हजार तक का सौदा होता था। एक लड़की को इस सौदे में तीन से पांच हजार की एक दिन की कमाई होती है। वहीं, महिला और बिचौलिया भी सौदे का पचास-पचास फीसदी हिस्सा लेते थे।

आधा दर्जन से अधिक होटल है टारगेट पर

भिंड शहर के आधा दर्जन होटलों में यह लड़कियां सप्लाई की जाती थी। यह होटल की सूची पुलिस के हाथ लग चुकी है। वहीं, शहर के नामचीन व्यापारी, रईस व सफेद पोश के नजदीकियों के नाम की लिस्ट पुलिस के हाथ आ चुकी है।

सेक्स रैकेट से भागी लड़की को होटल संचालक ने छिपाया

​​​​​​​सेक्स रैकेट खुलासा के समय दिल्ली की लड़की पुलिस के हाथ से फिसल गई। यह लड़की चकमा देकर फरार होने में कामयाव रहीं। इस लड़की को पकड़े जाने के लिए पुलिस ने पूरा जाल बिछा लिया। यह लड़की को एक होटल संचालक ने छिपाया हुआ है। पुलिस ने इस होटल को सबसे पहले अपने टारगेट पर लिया हुआ है। ​​​​​​​

Related Topics

Latest News