REWA : कॉलेज चौराहे पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी : स्कूटी पर न नंबर प्लेट न आईकार्ड : फिर बाद में लिखा माफीनामा ; वीडियो वायरल

 

REWA : कॉलेज चौराहे पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी : स्कूटी पर न नंबर प्लेट न आईकार्ड : फिर बाद में लिखा माफीनामा ; वीडियो वायरल

रीवा। शहर के कॉलेज चौराहे पर रविवार दोपहर एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने हंगामा कर दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला को रोककर गाड़ी के दस्तावेज मांगे। साथ ही, मास्क नहीं पहनने की बात पर टोका। महिला को ये बात नागवार गुजरी। उसने पुलिस को ही खरी-खोटी सुना डाली। महिला का कहना था कि मास्क नहीं लगाया, तो क्या हुआ। मुंह पर कपड़ा तो बांधे हूं। आखिरकार 15 मिनट बाद महिला ने पुलिस की बात मानी और माफीनामा लिखकर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

लॉकडाउन में पुलिस फ्लैग मार्च निकालने में व्यस्त उधर शहर से लेकर गांव तक चोरियों की बढ़ रहीं वारदातें

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह पुलिस कॉलेज चौराहे पर निर्धारित प्वांइट पर चेकिंग कर रही थी। जहां हर आने-जाने वाले वाहनों से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। इसी बीच, बिना नंबर की स्कूटी से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुजर रही थी। पुलिसकर्मियाें ने उसे रोक लिया।

REWA : कॉलेज चौराहे पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी : स्कूटी पर न नंबर प्लेट न आईकार्ड : फिर बाद में लिखा माफीनामा ; वीडियो वायरल

अजीबोगरीब मामला / पति के साथ रात में बिस्तर पर सो रही महिला के साथ बलात्कार : फिर ..

15 मिनट तक पुलिस को सुनाई खरी खोटी

पुलिस ने महिला से गाड़ी के दस्तावेज, आईकार्ड मांगा। महिला दस्तावेज नहीं दिखा पाई। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने की बात भी कही। इतने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिफर पड़ी। 15 मिनट तक वह पुलिस को खरी-खोटी सुनाती रही। इस बीच पुलिस स्कूटी की छूने की कोशिश की, तो वह भड़क गई। इसके बाद उसने खुद की स्कूटी को पटक दिया। बीच-बचाव में ​स्वास्थ्य कार्यकर्ता और महिला आरक्षकों में झूमाझटकी भी हुई। इसी बीच, मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। महिला की करतूत को मोबाइल पर कैद कर लिया।

जिले में खतरनाक ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, अब तक 12 मरीजों की पुष्टि : ये है लक्षण

फिर लिखा माफी नामा

हालांकि बाद में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को गलती का अहसास हुआ। फिर जब पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी, तो माफी नामा लिख कर चली गई। सोशल मीडिया यूजर का कहना है, यहां बड़े और जिम्मेदार नेता तक मास्क नहीं लगाते। इस महिला ने कपड़ा तो बांध रखा था।

Related Topics

Latest News