MP : हाथ काबू में रखिए, ये कोरोना वॉरियर्स है... मास्क की बजाय मां-बेटे पहने थे गमछा; पुलिस ने चाबी निकाली तो महिला ने जड़ दिया थप्पड़, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली

 
MP : हाथ काबू में रखिए, ये कोरोना वॉरियर्स है... मास्क की बजाय मां-बेटे पहने थे गमछा; पुलिस ने चाबी निकाली तो महिला ने जड़ दिया थप्पड़, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली

कोरोना कर्फ्यू में गुरुवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने चालान के लिए रोका। दोनों मास्क की बजाय गमछा पहने हुए थे। कहासुनी के बीच जवान ने कमेंट किया तो उससे महिला से विवाद बढ़ गया। महिला ने पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली जाकर आवेदन दिया है।

MP UNLOCK : 50% क्षमता से खुलेंगे दफ्तर; पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय को पूरी अनुमति, माॅल और सिनेमाहाल नहीं खुलेंगे : मंदिर में एक बार में दो लोगों को ही प्रवेश

घंटाघर क्षेत्र में एक महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम पर निकली। तभी पुलिस टीम ने महिला और उसके बेटे को रोक लिया। पुलिस जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ा तो जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए, जिसके बाद महिला आग बबूला हो गई। महिला ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दिए और महिला का गुस्सा इतना थमा नहीं कि महिला ने पैरों की चप्पल निकालकर जवान के पीछे भागने लगी। तभी लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।

शिवराज बोले- किस जिले में क्‍या रियायत देनी है यह फैसला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी करेगी, स्‍थानीय हालातों के अनुसार मिलेगी लॉकडाउन में छूट

कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि वह घरों में जाकर झाड़ू पोछा और खाने बनाने का काम करती है। काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस जवान ने रोका और अभद्र व्यवहार करने लगा। घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद भी किया है। इधर, पुलिस टीम के प्रमुख दिनेश पांडे ने बताया लॉकडाउन के नियमों को पालन कराया जा रहा है। उसी के तहत वाहन चलाते समय महिला के बेटे ने मास्क नहीं पहना था। गाड़ी रोकी तो महिला ने जवान के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी को लेकर हमारे द्वारा भी आवेदन दिया है।

Related Topics

Latest News