MP : पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई फिर दुष्कर्म किया : बाेला - मैं तुमसे प्यार करता हूं, धमकाकर कभी महिला के तो कभी खुद के घर पर किया गलत काम

 

 

  MP : पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई फिर दुष्कर्म किया : बाेला - मैं तुमसे प्यार करता हूं, धमकाकर कभी महिला के तो कभी खुद के घर पर किया गलत काम

इंदौर। खजराना क्षेत्र में अस्पताल में काम करने वाली एक आया के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि रिक्शा चालक ने उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकाया कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

15 साल की नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप; दो सहेलियां भी लापता, आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित : दबाव बना रहे दो BJP नेताओं पर भी केस दर्ज

खजराना पुलिस के अनुसार मो. रिजवान नामक युवक के खिलाफ 43 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह एक निजी अस्पताल में आया का काम करती है। कई बार आने-जाने के लिए उसने रिक्शा का सहारा लिया। इसी दौरान उसकी पहचान रिजवान से हो गई। वह उसे अपने रिक्शा में बिठाकर घर से अस्पताल छोड़ने लगा। ऐसा करने से उनकी अच्छी पहचान हो गई।

80 प्रतिशत संक्रमित थे फेफड़े फिर भी 82 वर्ष आयु की लालू बाई ने दी कोरोना को मात बोली - डॉक्टरों की बात मानो, मास्क पहनो

इस दौरान दोस्ती होने पर एक दिन आरोपी ने कहा कि वह उससे प्यार करने लगा है। इसके बाद मौका पाकर उसने पीड़िता के मर्जी के बिना उसके घर पर रेप किया। इसके बाद आरोपी से अपने घर लेकर गया और वहां भी उसके साथ गलत काम किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसने धमकाया कि यदि यह बात किसी को और उसके बच्चों को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी से डरी महिला ने खुद को मजबूत किया और फिर पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 76(2) एन 506 की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Topics

Latest News