SATNA : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड अटैक कर की मारपीट ; 6 लोग घायल : दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज

 

SATNA : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े,  एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड अटैक कर की मारपीट ; 6 लोग घायल : दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज

सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र के भटनवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गुस्से में एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड फेंक दिया। यही नहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। उचेहरा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।

रीवा में मर गई मानवता : कंटेनमेंट जोन में गिरी लड़की 12 घंटे तक तड़पती रही, नहीं पहुंची एम्बुलेंस, रात 9 बजे बेटी को ठेले पर रखकर पिता ने पहुंचाया अस्पताल

उचेहरा थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा के मुताबिक शनिवार को रामखिलावन सोनी खेतों में ट्रैक्टर से लेबरल कराते हुए मेढ़ बनवा रहा था। इस दौरान आस-पास के खेतों की मेढ़ बिगड़ गई। पास ही गांव के विवेक शर्मा का खेत भी है। विवेक के खेत की मेढ़ भी बिगड़ गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे विवेक शर्मा ने खेत पहुंचकर विरोध जताया। इस पर रामखिलावन सोनी भड़क गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते सोनी परिवार आक्रोशित होकर मारपीट करने लगा। इसी बीच, सोनी परिवार के सदस्य ने विवेक शर्मा पर एसिड फेंक दिया।

एएसआई ने चिरहुला मंदिर के पुजारी को दिखाई खाकी की धौंस; कहा- आया हूं तो दर्शन करके ही जाउंगा, पुजारी ने SP से की शिकायत : निलंबित

घटना में दोनों झुलस गए। इसी दौरान, पीड़ित पक्ष के घर वाले भी सूचना के बाद पहुंच गए। उन्होंने सोनी परिवार के घर पर पहुंचकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने डायल 100 और उचेहरा पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या तो बेटे को बचाने दौड़ी मां पर भी ताबड़तोड़ हमला

दोनों पक्षों को बनाया आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया, मामले में दोनों पक्षों को आरोपी बनाया जा रहा है। चूंकि एसिड से विवाद की शुरुआत हुई, तो सोनी पक्ष को आरोपी बना। फिर ​बीच बचाव में शर्मा परिवार ने मारपीट की, तो उनको भी आरोपी बनाया गया। अभी घायलों के बयान लिए जा रहे है। विवाद में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हैं।

Related Topics

Latest News