MP : वीडियो गेम्स खिलाने के बहाने 9 साल के दो भाइयों के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास : मामला दर्ज

 

MP : वीडियो गेम्स खिलाने के बहाने 9 साल के दो भाइयों के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास : मामला दर्ज

ग्वालियर में 9 साल के दो भाइयों के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने वीडियो गेम्स  GDA-5 खिलाने के बहाने बच्चों को घर बुलाया। इसके बाद गलत हरकत करने लगा। एक बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ाकर गिर गया। उसकी नाक से खून बहने लगा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने दोनों छात्रों को छोड़ दिया। घटना गुरुवार रात कुम्हारपुरा साठफुटा रोड की है। पुलिस ने आरोपी अनिल मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्यार में छात्रा का सुसाइड : बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो 10 क्लास की स्टूडेंट ने लगाई फांसी : 12वीं के नाबालिग छात्र को बनाया आरोपी

थाटीपुर द्वारिकाधीश कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बच्चा 5वीं का छात्र है। गुरुवार रात वह चचेरे भाई के साथ मैंगो जूस पीने के लिए साठ फुटा रोड पर आया था। जब वह जूस पीकर घर लौट रहे थे, तो वहां एक युवक ने उन्हें वीडियो गेम खेलने का ऑफर दिया। वो भी उनका फेवरेट क्रक़्ॠ-5 गेम्स। इस पर दोनों उसके साथ उसके घर चले गए। दोनों छात्र गेम्स खेलने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान आरोपी दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। यह हरकत देख बच्चे के चचेरे भाई ने भागने के लिए दौड़ लगा दी। वह लड़खड़ाकर गिरा, तो दरवाजे की कुंडी से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। नाक से खून निकलने पर आरोपी घबरा गया। आरोपी ने उन्हें धमकाया कि मेरा नाम अनिल मौर्य उर्फ बड़े है। किसी से कुछ कहा तो जान से मार दूंगा। इसके बाद दोनों बच्चों को भगा दिया।

कटनी-बीना रूट पर 25 से 29 जून के बीच कई ट्रेनों के रूट में परविर्तन : ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

घर पहुंचे बालक बताई घटना

घटना के बाद भागते हुए दोनों बालक घर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना बताई। बच्चों के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। इसके बाद वह थाटीपुर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related Topics

Latest News