MP : इंदौरियों को प्रशासन ने दी राहत : इन्हें "सोमवार से" सशर्त छूट : शॉपिंग मॉल, बसें अभी बंद

 

MP : इंदौरियों को प्रशासन ने दी राहत : इन्हें "सोमवार से" सशर्त छूट : शॉपिंग मॉल, बसें अभी बंद

कोरोना की कम होती रफ्तार को देखते हुए इंदौरियों को प्रशासन ने राहत दी है। किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी। दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिल सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिल सकेगा। किराना दुकानों का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

 लव सॉरीज फिल्म : क्या वाकई प्यार हर धर्म, हर रिश्ते से ऊपर है? फिल्म रिलीज कराने के साथ लव स्टोरीज के नए एंगल को लोग एक्सेप्ट करें, यह बड़ा चैलेंज था

 इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का समय भी घटा दिया गया है। अब रात में 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा चोइथराम मंडी में केवल प्याज का विक्रय हो सकेगा। किराना की थोक दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 6 बजे से लेकर 5 बजे तक खुली रहेंगी। ये निर्णय रविवार को शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया है। 

SDM ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा अश्लील मैसेज : शाम को बोले- कमरे पर आ रहा हूं : फिर ..

15 जून तक शादियां प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं, हर हफ्ते शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकैंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

निर्णय लिया गया है कि नाई भी होम डिलीवरी की तरह घर जाकर सेवा दे सकेंगे। वहीं, सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट्स, औद्योगिक इकाइयों, ट्रांसपोर्ट और गोडाउन सर्विसेज के ऑफिस को छूट दी गई है।

Related Topics

Latest News