MP : SDM ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा अश्लील मैसेज : शाम को बोले- कमरे पर आ रहा हूं : फिर ..

 

MP : SDM ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा अश्लील मैसेज : शाम को बोले- कमरे पर आ रहा हूं : फिर ..

देवास जिले की खातेगांव की महिला फूड इंस्पेक्टर ने देवास एसडीएम संतोष तिवारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को इस संबंध में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एसडीएम उन्हें अश्लील मैसेज करते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से भी की। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को खातेगांव से हटा दिया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद त्रिलोचन सिंह को नया एसडीएम बनाया गया है।

गिट्‌टी से भरे ट्रक को जबरन पकड़कर 10 हजार की वसूली के आरोप में TI और सिपाही को SP ने किया लाइन अटैच

इन दिनों देवास के जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। खातेगांव में फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल का आरोप है कि SDM संतोष तिवारी उन्हें अश्लील मैसेज करते हैं। आरोप है कि कई बार बगैर काम के ऑफिस आ जाते हैँ। प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम ने एक दिन पहले शाम को अचानक रूम पर आने की बात भी कही। इसके बाद उन्होंने इंदौर में अपने पति को फोन किया। पति के आने के बाद दूसरे दिन कलेक्टर से शिकायत की।

सागर और छतरपुर जिले की बार्डर पास एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

एसडीएम बता रहे खुद को बेकसूर

एसडीएम संतोष तिवारी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। पिछले दो माह से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। इसमें 150 क्विंटल की धांधली पाई गई थी। ये साजिश रची जा रही है। वह ब्लैकमेल कर रही हैँ। तिवारी के मुताबिक इससे पहले भी फूड इंस्पेक्टर आरोप लगा चुकी हैं।

Related Topics

Latest News