ALERT : तेज बारिश का दौर शुरू : रीवा-जबलपुर और उज्जैन में भारी बारिश की चेतावनी

 

ALERT : तेज बारिश का दौर शुरू : रीवा-जबलपुर और उज्जैन में भारी बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मानसून शनिवार को पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है। रतलाम में शुक्रवार रात 7 बजे से शुरू हुई तेज बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले की जावरा तहसील में एक घंटे में रिकॉर्ड 6.5 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण पानी घरों में भी घुस गया। अब तक ग्वालियर-चंबल के कुछ हिस्से में मानसून नहीं पहुंचा है।

पाटलिपुत्र-मुंबई सुपरफास्ट से बिहार भाग रहा मुंबई वैक्सीनेशन फर्जीवाड़े का पांचवां आराेपी, सतना GRP ने पकड़ा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसमें रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया है। बता दें, मानसून ने प्रदेश में 10 जून को ही दस्तक दे दी थी।

पहली बारिश में बह गई 17 लाख की सड़क, 20 वर्षों से जर्जर मार्ग का जनप्रतिनिधि नही करा पाए निर्माण : लोगों में भारी आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि पश्चिम राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ट्रफ लाइन जा रही है। इससे राजधानी समेत प्रदेश के सभी संभागों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई। शाह ने बताया कि शुक्रवार को मानसून गुना और अशोकनगर तक आ गया है। आज मानसून प्रदेश के बाकी बचे ग्वालियर के कुछ हिस्से और चंबल संभाग को कवर कर रहा है।

नामजद गुनहगारों ने SIT के सामने जुर्म किये स्वीकार : रीवा के सुरेश ने 1200 इंजेक्शन फार्मा कंपनी के संचालकों से खरीदकर जबलपुर-इंदौर में बेचे : फिर ...

24 घंटे में सीधी और सिवनी में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। इसमें सीधी में 75.6 मिमी, सिवनी में 68.6 मिमी, रतलाम में 60.0 मिमी, नरसिंहपुर में 32.0 मिमी, रायसेन में 20.0 मिमी, सतना में 14.2 मिमी, रीवा में 18.6 मिमी बारिश हुई है।

Related Topics

Latest News